Rae Bareli Vidhansabha seat result live: अदिति सिंह की जीत तय, रायबरेली में खिल रहा कमल!

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Mar 10, 2022, 04:40 PM IST

Image Credit- Twitter/AditiSinghRBL

Rae Bareli Elections Result: बैलेट पेपर की गिनती की जा रही है. शुरुआती रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की अदिति सिंह ने बढ़त बना ली है. 

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया का अंत होने जा रहा है. राज्य में वोटों की गिनती जारी है. इस बीच रायबरेली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की अदिति सिंह, समाजवादी पार्टी के आरपी यादव, कांग्रेस के डॉ मनीष सिंह चौहान और बीएसपी के मोहम्मद अशरफ में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.

Lakhimpur Vidhansabha Chunav Result Live Updates

समय - 04.30 बजे - 79,180 मतों के साथ अदिति सिंह की बढ़त बरकरार, 68,183 वोटों के साथ राम प्रताप यादव दूसरे नंबर पर.

समय - 9.49 बजे - भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह 1419 वोटों से आगे.

समय- 8.10 बजे-  बैलेट पेपर की गिनती में भाजपा से अदिति सिंह आगे. 

2017 का रिपोर्ट कार्ड
विजेता पार्टी कांग्रेस 
विजेता का नाम     अदिति सिंह 
प्राप्त वोट     128,319
निकटतम प्रतिद्वंद्वी  मोहम्मद शाहबाज खान
पार्टी बहुजन समाज पार्टी
प्राप्त वोट     39,156
हार का अंतर   89163

 सामाजिक समीकरण

रायबरेली सीट के जातीय समीकरण की बात करें तो इस सीट पर 65 हजार यादव, 42 हजार मुस्लिम, 40 हजार ब्राह्मण, 75 हजार और 45 हजार मौर्य समुदाय के मतदाता हैं. यहां पहले मुस्लिम समाज अखिलेश सिंह और फिर अदिति सिंह के पक्ष में वोट करता था लेकिन इस बार अदिति के भाजपा में जाने से यहां समीकरण पूरी तरह से बदल गए हैं.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

उत्तर प्रदेश चुनाव उत्तर प्रदेश इलेक्शन रिजल्ट उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम रायबरेली विधानसभा सीट रायबरेली विधानसभा सीट रिजल्ट