Sarojini Nagar Vidhansabha seat result live: साइकिल की रफ्तार धीमी, BJP ने मारी बाजी

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Mar 10, 2022, 05:00 PM IST

समाजवादी पार्टी के अभिषेक मिश्रा और भाजपा के राजेश्वर सिंह में काटें की टक्कर देखने को मिल रही है.

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया का अंत होने जा रहा है. राज्य में वोटों की गिनती शुरू कर दी गई है. इस बीच सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के अभिषेक मिश्रा,  भारतीय जनता पार्टी से पूर्व आईपीएस राजेश्वर सिंह, कांग्रेस के रुद्र दमन सिंह और आम आदमी पार्टी के रोहित श्रीवास्तव मैदान में हैं. 

सामने आ रहे शुरुआती रुझानों के अनुसार, फिलहाल समाजवादी पार्टी के अभिषेक मिश्रा और भाजपा के राजेश्वर सिंह में काटें की टक्कर देखने को मिल रही है.


Sarojini Nagar Vidhansabha Chunav Result Live Updates

समय- 9.10 बजे-   3,314 वोटों के साथ समाजवादी पार्टी के अभिषेक मिश्रा ने बनाई बढ़त,  2,208 वोटों के साथ भाजपा के राजेश्वर सिंह दूसरे नंबर पर. 

समय- 04.40 बजे- 62,534 वोटों के साथ भाजपा के राजेश्वर सिंह ने बनाई बढ़त, 40,971 वोटों के साथ सपा के अभिषेक मिश्रा दूसरे नंबर पर पहुंचे.
 

2017 का रिपोर्ट कार्ड
विजेता पार्टी       भारतीय जनता पार्टी
विजेता का नाम   स्वाति सिंह
निकटतम प्रतिद्वंद्वी   अनुराग उर्फ अनुराग यादव
पार्टी                   समाजवादी पार्टी
हार का अंतर   34179

   
सामाजिक समीकरण
जातिगत वोट बैंक की बात करें तो इस सीट पर दलित वोट बैंक सर्वाधिक पौने दो लाख हैं. दूसरे नंबर पर लगभग 1.5 लाख वोटर ओबीसी हैं. 50 हजार के लगभग ब्राह्मण वोटर हैं. 70 हजार क्षत्रिय वोटर और लगभग 30 हजार मुसलमान वोटर हैं.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

उत्तर प्रदेश चुनाव उत्तर प्रदेश इलेक्शन रिजल्ट उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम सरोजिनी नगर विधानसभा सीट सरोजिनी नगर विधानसभा सीट रिजल्ट