Punjab Election Results 2022: धुरी विधानसभा सीट से जीते Bhagwant Mann, कांग्रेस प्रत्याशी को 45 हजार वोटों के बड़े अंतर से हराया

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Mar 10, 2022, 01:30 PM IST

CM Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann

भगवंत मान ने कांग्रेस प्रत्याशी को धुरी विधानसभा सीट पर बड़े अंतर से मात दी है.

डीएनए हिंदी: पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों (Punjab Election Results 2022) में कमाल करने वाली आम आदमी पार्टी (Aam Adami Party) को जहां प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है तो वहीं आप के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने धुरी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है.  उन्होंने 45 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने कांग्रेस नेता दलवीर सिंह गोल्डी को बड़े अंतर से शिकस्त दी है.

कितने मिले हैं वोट

खास बात यह है कि भगवंत मान को इस सीट पर 72,873 वोट मिल हैं. वहीं कांग्रेस नेता दलवीर सिंह गोल्डी को मात्र  22105  वोट ही हासिल हुए हैं. गौरतलब है कि इस सीट पर शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार प्रकाश चंद गर्ग क को 5ं,680 वोट ही हासिल हुए है. इसे पंजाब के लिहाज से भगवंत मान की एक बड़ी जीत माना जा रहा है. आपको बता दें कि भगवंत मान इस समय संगरूर लोकसभा सीट से सांसद हैं. 

आप की बंपर जीत 

गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी कोरुझानों में 91 सीटें मिलती दिख रही है. वहीं कांग्रेस को एक करारी हार का सामना करना पड़ रहा है. पार्टी को मात्र 17 सीटों की ही बढ़त बना सकी है. आपको बता दें कि कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी अपनी भदौड़ा और चमकौरा साहिब विधानसभा सीट से बार- बार आगे पीछे चल रहे हैं. 

भगवंत मान कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव