चांद पर जाएगी महिंद्रा थार, Anand Mahindra सोशल मीडिया पर सबके साथ शेयर किया अपना सपना

मनीष कुमार | Updated:Sep 03, 2023, 03:23 PM IST

Anand Mahindra Tweet: बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा अपनी Thar-E कार को चांद पर ले जाना चाहते हैं. आइए आपको बताते हैं क्या है उनका ये सपना.

डीएनए हिंदी: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सक्सेसफुल लैंडिंग से भारत ने दुनियाभर में इतिहास रच दिया था. कई बड़े लोगों और विदेशी मीडिया और लीडर्स ने भारत की इस गौरवशाली दिन पर उसे बधाई भी दी थी. आपको बता दें कि चंद्रमा की सतह से हमारे चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के लिए ढेर सारी जानकारी मिली है. जिसे रोजाना वैज्ञानिक हमारे बीच साझा करते रहते हैं. हालांकि अब विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को 14-15 दिनों के लिए सुला दिया गया है क्योंकि इसरो के मुताबिक, चंद्रमा पर रोवर का काम पूरा हो चुका है. इसलिए इसे अब एक सुरक्षित स्थान पर पार्क किया गया है और स्लीप मोड में है. रात होने के बाद जब चंद्रमा पर दिन होगा तब लैंडर और रोवर को फिर से चालू किया जाएगा. इसी बीच देश के बड़े उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने आप X प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो को शेयर करते हुए अपने सपने को सबके साथ शेयर किया है.

चांद पर थार उतारना चाहते हैं आनंद महिंद्रा
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ना सिर्फ बिजनेस में लगातार तरक्की की नई ऊंचाईयों को छू रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर एलोन मस्क के बाद देश में सबसे ज्यादा एक्टिव रहने और पसंद करने वाले बिजनेसमैन भी बन गए हैं. उन्होंने आज एक वीडियो अपने X हैंडल के जरिए शेयर किया जिसमें थार-ई को विक्रम लैंडर से बाहर आते हुए चंद्रमा की सतह को छूते हुए देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: G20 समिट: भारतीय रेलवे ने कैंसिल की 300 ट्रेन और बदला उनका रूट

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया अपना सपना
आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की एक पोस्ट में लिखा कि 'हमारी महत्वाकांक्षाओं को उड़ान देने के लिए इसरो को धन्यवाद'. भविष्य के दर्शक थार-ई, विक्रम और प्रज्ञान को एक साथ चंद्रमा की सतह पर उतरते हुए असंभव प्रतीत होने वाले कार्य को पूरा करते हुए देखेंगे.' आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा की इस पोस्ट को काफी लोगों ने लाइक और शेयर किया है.

ये भी पढ़ें: गलत फाइनेंशियल ईयर में कट गया है टीडीएस, इस फॉर्म का करें इस्तेमाल, जल्द मिलेगा रिफंड

 

लोगों ने दिए रिएक्शन
आनंद महिंद्रा की पोस्ट पर खूब  सारे कमेंट्स भी आए हैं. एक यूजर अपूर्व आनंद  ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि  'सर आप जिस तरह से इसरो और मिशन का प्रचार कर रहे हैं, वह सराहनीय है. मुझे उम्मीद है कि और भी लोग आगे आएंगे और इसरो नामक महानता की उपलब्धियों का प्रसार करते रहेंगे'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

anand mahindra