Bank Holiday in October 2022: तीन हफ्ते बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट 

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Sep 22, 2022, 04:25 PM IST

Bank Holiday in October 2022 in Hindi: दो अक्टूबर से लेकर दिवाली-भाईदूज तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक 21 दिन बंद रहेंगे.

डीएनए हिंदीः अगर आप बैंक के रेगूलर कस्टमर हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है. इस अक्टूबर में सरकारी अवकाश और वीकेंड समेत 21 दिनों के लिए बैंक बंद (Bank Holiday in October 2022)  रहेंगे. आरबीआई ने गाइडलाइंस के मुताबिक अक्टूबर में बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की है. ऐसे में आपको आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट (RBI Holiday List)  में एक नजर मार लेनी चाहिए ताकि आपको किसी तरह की असुविधा का सामना ना करना पड़े. पहली छुट्टी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती से शुरू होगी. अन्य महत्वपूर्ण छुट्टियां 5 अक्टूबर को दुर्गा पूजा और दशहरा या विजयदशमी हैं. दिवाली मनाने के लिए 24 अक्टूबर को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. गौरतलब है कि ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग सेवा हमेशा की तरह ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगी. ग्राहक फिजिकली बैंक से न तो कैश जमा कर पाएंगे और न ही निकाल पाएंगे. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश में किन राज्यों में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे. 

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, सरकार ने दिया सही अपडेट 

यहां देखें अक्टूबर बैंक हॉलिडे लिस्ट
1 अक्टूबर - बैंक खातों का अर्धवार्षिक समापन
2 अक्टूबर - रविवार और गांधी जयंती अवकाश
3 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)
4 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (महा नवमी)/आयुधा पूजा/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
5 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
6 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशाईं)
7 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशाईं)
8 अक्टूबर - दूसरा शनिवार अवकाश और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन)
9 अक्टूबर - रविवार
13 अक्टूबर - करवा चौथ
14 अक्टूबर - ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार
16 अक्टूबर - रविवार
18 अक्टूबर – कटि बिहू
22 अक्टूबर - चौथा शनिवार
23 अक्टूबर - रविवार
24 अक्टूबर - काली पूजा / दीपावली / दिवाली (लक्ष्मी पूजन) / नरक चतुर्दशी)
25 अक्टूबर - लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा
26 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस
27 अक्टूबर - भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा
30 अक्टूबर - रविवार
31 अक्टूबर - सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य पश्ती डाला छठ (सुबह की अर्ध्य)/छठ पूजा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Bank Holiday Bank Holiday in 2022 Bank Holiday in October Bank Holiday in October 2022 Bank Holidays