Petrol-Diesel Price Today: क्या आज भी बदले हैं पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट फ्यूल प्राइस

आदित्य प्रकाश | Updated:Sep 04, 2024, 07:45 AM IST

Petrol diesel price

देशभर में हर रोज की तरह ही आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. अब आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल के रेट्स चेक कर सकते हैं.

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के आज के दाम जारी कर दिए गए हैं. फ्यूल के दाम की बात करें तो 4 सितंबर यानी आज भी पेट्रोल और डीजल के रेट वही हैं, जो कल थे. इनमें कोई तब्दीली नहीं आई है. इनके दाम एक समान ही बने हुए हैं. हालांकि पेट्रोल और डीजल के रेट्स को लेकर आम लोगों में हमेशा राहत की उम्मीद होती है. आखिरी बार मार्च के महीने में इनकी कीमतों में बड़ा परिवर्तन देखा गया था, जब इनके दरों में गिरावट दर्ज की गई थी. अब ग्राहकों को इंतजार करना होगा कि आने वाले समय में तेल कंपनियों के द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों में कितनी राहत दी जाता है. आइए ये जानते हैं कि आज महानगरों में तेल किस भाव मिल रहा है.


ये भी पढ़ें: Bulldozer Action पर सुप्रीम कोर्ट के  फैसले पर बोले Rahul Gandhi, 'सत्ता का चाबुक...'


महानगरों में आज तेल के भाव 


महानगर      पेट्रोल     डीजल

बेंगलुरु     102.86     88.94
लखनऊ     94.65     87.76
नोएडा     94.66     87.76
गुरुग्राम     94.98     87.85
चंडीगढ़     94.24     82.40
पटना     105.42     92.27

घर बैठे जानें पेट्रोल डीजल के दाम
अब आप घर बैठे बड़ी आसानी से SMS करके पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जान सकती हैं. अगर आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो RSP और अपने शहर का कोड 9224992249 पर भेजें, बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP और शहर के कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें. इसके बाद आपको SMS के जरिए सारी जानकारियां मिल जाएंगी. एचपीसीएल उपभोक्ता को HP Price लिखना होगा और 9222201122 पर भेजना होगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Petrol Diesel price fuel rate Delhi mumbai chennai