Bank Holidays 2023: 2023 में इन दिनों बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

नेहा दुबे | Updated:Dec 16, 2022, 08:52 PM IST

Bank Holidays 2023

2022 को खत्म होने में अब बस सिर्फ 15 दिन ही बचे हैं. आइए जानते हैं साल 2023 में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे.

डीएनए हिंदी: नए साल यानी 2023 के स्वागत में अब महज 15 दिन ही बचे हैं. ऐसे में नए साल के लिए योजनाओं की एक पूरी लिस्ट तैयार करनी भी जरूरी है. 2023 में कब-कब बैंक की छुट्टियां (Bank Holiday in 2023) रहेंगी. इन छुट्टियों में त्योहार, आधिकारिक छुट्टियां और प्रतिबंधित छुट्टियां शामिल हैं. हालांकि बैंक हॉलीडे को लेकर अलग-अलग भारतीय राज्यों के अपने-अपने नियम हैं. विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत घोषित अवकाश सभी बैंकों द्वारा अपने राज्य में मनाया जाता है. आइए जानते हैं कब-कब बैंक की छुट्टियां रहेंगी

1 जनवरी 2023, रविवार - नया साल

23 जनवरी 2023, सोमवार- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती

26 जनवरी, 2023, गुरुवार- गणतंत्र दिवस

5 फरवरी 2023, रविवार- गुरु रविदास जयंती

18 फरवरी 2023, शनिवार- महाशिवरात्रि

8 मार्च 2023, बुधवार- होली

22 मार्च 2023, बुधवार- उगादी

30 मार्च 2023, गुरुवार- रामनवमी

4 अप्रैल 2023, मंगलवार- महावीर जयंती

7 अप्रैल 2023, शुक्रवार- गुड फ्राइडे

14 अप्रैल, 2023, शुक्रवार- डॉ. अंबेडकर जयंती

22 अप्रैल, 2023, शनिवार- ईद-उल-फितर

1 मई, 2023, सोमवार- मई दिवस/मजदूर दिवस

5 मई 2023, शुक्रवार- बुद्ध पूर्णिमा

29 जून, 2023, गुरुवार- बकरीद/ ईद उल अधा

29 जुलाई 2023, शनिवार- मुहर्रम

15 अगस्त, 2023, मंगलवार- स्वतंत्रता दिवस

16 अगस्त 2023, बुधवार- पारसी नववर्ष

31 अगस्त 2023, गुरुवार- रक्षा बंधन

7 सितंबर 2023, गुरुवार- जन्माष्टमी

19 सितंबर, 2023, मंगलवार- गणेश चतुर्थी

28 सितंबर, 2023, गुरुवार- ईद ए मिलाद

2 अक्टूबर 2023, सोमवार- गांधी जयंती

21 अक्टूबर 2023, सोमवार- महासप्तमी

22 अक्टूबर 2023, रविवार- महा अष्टमी

अक्टूबर 23, 2023, सोमवार- महानवमी

24 अक्टूबर 2023, मंगलवार- विजयादशमी

12 नवंबर 2023, रविवार- दिवाली

13 नवंबर 2023, सोमवार- दीपावली अवकाश

15 नवंबर 2023, बुधवार- भाई दूज

27 नवंबर, 2023, सोमवार- गुरु नानक जयंती

25 दिसंबर, 2023, सोमवार- क्रिसमस डे

ये पूरे साल भर की लिस्ट रही कि बैंक कब-कब बंद रहेंगे. इसके अलावा अगर कोई राज्य स्तर पर त्यौहार या छुट्टी पड़ती है तो उस स्थिति में सिर्फ राज्य स्तर पर बैंक बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें:  Gold Purity: क्या आपका सोना शुद्ध है, Hallmark लगे हुए सोने को ऐसे करें चेक

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Bank Holidays Bank Holidays 2023 government holidays 2023 2023 calendar