Gold Price Today: गोल्ड की कीमत में लौटी तेजी, जानें लेटेस्ट रेट

Written By नेहा दुबे | Updated: Apr 21, 2023, 12:44 PM IST

Gold Price Today

Gold Price Today: आज सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आज 22 कैरट गोल्ड की कीमत 56,050 रुपये हो गया है.

डीएनए हिंदी: शादी-ब्याह का मौसम है साथ ही अक्षय तृतीय (Akshaya Tritiya) भी सामने ही है. इस बीच सर्राफा बाजार में लगातार सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज यानी 21 अप्रैल 2023 को सोने की कीमतों (Gold Price Today) में उछाल देखने को मिला. इस दौरान गुडरिटर्न पर मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में आज 22 कैरेट के दस ग्राम सोने की कीमत 56,050 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 61,150 रुपये है. आइए जानते हैं देश के अन्य प्रमुख शहरों में गोल्ड की क्या कीमत है?

इन शहरों में ये हैं गोल्ड रेट

शहर                  22 कैरट गोल्ड रेट      24 कैरट गोल्ड रेट

चेन्नई                  56,650 रुपये            61,800 रुपये
मुंबई                  56,050 रुपये            61,150 रुपये
दिल्ली                56,200 रुपये            61,310 रुपये
कोलकाता          56,050 रुपये             61,150 रुपये
बैंगलोर              56,100 रुपये             61,200 रुपये
हैदराबाद            56,050 रुपये             61,150 रुपये
सूरत                  56,100 रुपये             61,200 रुपये
पुणे                    56,050 रुपये             61,150 रुपये
विशाखापत्तनम     56,050 रुपये             61,150 रुपये
अहमदाबाद         56,100 रुपये             61,200 रुपये
लखनऊ              56,200 रुपये             61,310 रुपये
नासिक                56,080 रुपये             61,180 रुपये

स्थानीय कीमतें यहां दर्शाई गई कीमतों से भिन्न हो सकती हैं. यहां लिस्टेड सभी रेट बिना टीडीएस, जीएसटी और लगाए गए अन्य करों के दिखाए गए हैं.

यह भी पढ़ें:  Eid-ul-Fitr 2023: इस दिन यहां बंद रहेंगे बैंक, देखें राज्यों की लिस्ट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.