Asia Cup 2022 Points Table: श्रीलंका से हारने के बाद सुपर 4 में अब भारत किस स्थान पर पहुंचा? देखें लेटेस्ट अंक तालिका

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Sep 06, 2022, 11:44 PM IST

Asia Cup 2022 Points Table

Asia Cup 2022 Points Table: एशिया कप 2022 में सुपर 4 के मुकाबले जारी हैं, देखें कौन-सी टीम किस पोजिशन पर है.

डीएनए हिंदी: श्रीलंका के हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की राह मुश्किल हो गई है. सुपर 4 के अपना दोनों मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है. टीम की फाइनल की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं लेकिन एक समीकरण ऐसा है जो टीम को फाइनल का टिकट दिला सकता है हालांकि उसमें भारत को दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी नजर रखनी होगी. टीम को पहले मैच में पाकिस्तान और दूसरे में श्रीलंका से हार का सामना करना पड़. अब भारतीय टीम 8 सितंबर को अफगानिस्तान के साथ मुकाबला करेगी. 

Asia Cup 2022 के ग्रुप्स की अंक तालिका
  Group A मैच अंक Group B मैच अंक
1. भारत Q 2 4 अफगानिस्तान Q 2 4
2. पाकिस्तान Q 2 2 श्रीलंका Q 2 2
3. हांगकांग 2 0 बांग्लादेश 2 0

Asia Cup 2022 के सुपर 4 का कार्यक्रम

Asia Cup 2022: सुपर 4 की अंक तालिका
टीम मैच जीत हार अंक
1. श्रीलंका 2 2 0 4
2. पाकिस्तान 1 1 0 2
3. भारत 2 0 2 0
4. अफगानिस्तान 1 0 1 0

एशिया कप की सबसे सफल टीम भारत है, जिसने 7 बार खिताब जीता है और पिछले दोनों खिलाब भी भारत के नाम रहे हैं. श्रीलंका की टीम 5 बार खिताब जीतने में सफल रही है जबकि पाकिस्तान ने 2 बार एशिया कप का ताज हासिल किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

asia cup points table cricket asia cup 2022 date