Virat Kohli और MS Dhoni के साथ रिश्तों पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, 'दोनों एक जैसे हैं'

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Jun 12, 2023, 11:33 AM IST

Gautam Gambhir On Virat Kohli Spat

Gautam Gambhir On Virat Kohli And Ms Dhoni: गौतम गंभीर ने आईपीएल 2023 में विराट कोहली से झगड़े के बाद चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि धोनी और विराट दोनों के साथ उनके रिश्ते सहज हैं.

डीएनए हिंदी: गौतम गंभीर कई बार विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना कर चुके हैं. दोनों के साथ उनके मनमुटाव की खबरें मीडिया में हमेशा से ही रही हैं. आईपीएल 2023 (IPL 2023) में गंभीर और विराट का झगड़ा (Gautam Gambhir Virat Kohli Spat) काफी चर्चा में रहा था. अब उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि दोनों के ही साथ उनके रिश्ते सहज हैं और मैदान पर होने वाले विवादों की छाया मैदान के बाहर के संबंधों पर नहीं पड़ती है. 

विराट और धोनी के साथ रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी
गौतम गंभीर ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली दोनों के साथ उनके एक जैसे संबंध हैं. उनके रिश्ते इन दोनों खिलाड़ियों के साथ सहज हैं और मैदान पर होने वाले विवाद का कोई असर रिश्तों पर नहीं पड़ता है. उन्होंने कहा, 'मैदान पर हम सब जीतने के इरादे से उतरते हैं और इसलिए कई बार ऐसी स्थितियां बन जाती हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि मैदान के बाहर भी हम उसी तरह से व्यवहार करते हैं. मेरे संबंध धोनी और विराट दोनों के साथ एक जैसे हैं और हम आपस में बहुत सहज हैं.' बता दें कि मीडिया में कहा जाता है कि गंभीर अपना करियर खत्म करने का जिम्मेदार धोनी को मानते हैं और दिल्ली से होने के बाद भी विराट से  उनकी कभी ज्यादा नहीं बनी.

यह भी पढ़ें: WTC में हार के बाद रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ पर भड़के Sachin Tendulkar, ट्विटर पर लगाई दोनों की क्लास 

गंभीर ने टीम से ज्यादा खिलाड़ी को तरजीह देने पर जताई नाराजगी 
आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के खराब प्रदर्शन और ट्रॉफी नहीं जीतने के लिए गौतम गंभीर ने एक बार फिर खिलाड़ियों के स्टारडम को महत्व दिए जाने पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि भारत में यह ट्रेंड आम है कि यहां किसी एक खिलाड़ी को टीम से बड़ा समझा जाने लगता है. ऑस्ट्रेलिया या न्यूजीलैंड में ऐसा नहीं है और यही वजह है कि आईसीसी टूर्नामेंट में हम शानदार प्रदर्शन नहीं करते हैं. किसी एक व्यक्ति या खिलाड़ी की बजाय हमें टीम के सामूहिक प्रदर्शन और कमियों की चर्चा करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: नहीं जीत पाए WTC 2023 का फाइनल तो Rohit Sharma ने ICC को ही दे दी सलाह, नियम बदलने की अपील  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.  

ms dhoni virat kohli Gautam Gambhir WTC Final latest cricket news