ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्डकप का पूरा शेड्यूल हुआ अपडेट, जानें कब किस टीम से खेलेगी भारतीय टीम

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Jul 10, 2023, 12:16 AM IST

odi world cup 2023 team india schedule and fixtures know all detail and match timming rohit sharma virat kohli

भारत में होने वाले वनडे वर्ल्डकप के सभी मुकाबले इस बार भारत में होंगे और क्वालीफायर्स के फाइनल के नतीजे के बाद कब कौन सी टीम किससे खेलेगी, ये भी तय हो गया है.

डीएनए हिंदी: वर्ल्डकप 2023 में 8 टीमों ने रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वालीफाई किया था तो बचे हुए दो स्थानों के लिए जिम्बाब्वे में क्वालीफायर्स मुकाबले खेले गए. फाइनल मुकाबले में श्रींलका ने नीदरलैंड्स को हराकर अपना दबदबा कायम रखा और पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए क्वालीफायर्स का खिताब जीता. इस जीत ने वर्ल्डकप 2023 के शेड्यूल को अपडेट कर दिया है. श्रीलंका को क्वालीफायर्स वन का दर्जा दिया जाएगा, जबकि नीदरलैंड्स की टीम हारने की बावजूद भारत का टिकट हासिल करने में सफल रही और वो क्वालीफायर 2 टीम होगी. 

ये भी पढ़ें: सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद सुनील छेत्री का ये है अगला टारगेट

भारतीय टीम 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेलेगी. इसके बाद उन्हें अफगानिस्तान के साथ मुकाबला करना है, जो 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा. 15 अक्टूबर 2023 को भारत बनाम पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. 19 अक्टूबर को भारत का सामना बांग्लादेश से पुणे में होगा. 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से धर्मशाला में, 29 अक्टूबर को इंग्लैंड से लखनऊ में, 02 नवंबर को नीदरलैंड्स से होगा, जो मैच मुंबई में खेला जाएगा. 05 नवंबर को भारत का सामना कोलकाता क इडेन गार्डेंस में साउथ अफ्रीका से होगा. लीग स्टेज का अपना आखिरी मैच भारतीय टीम 11 नवंबर को एशियन चैंपियन श्रीलंका से खेलेगी, जो बेंगलुरू में खेला जाएगा. 

Team India का ODI World Cup 2023 का पूरा शेड्यूल

08 अक्टूबर 2023 - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई
11 अक्टूबर 2023 - भारत बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली
15 अक्टूबर 2023 - भारत बनाम पाकिस्तान, अहमदाबाद
19 अक्टूबर 2023 - भारत बनाम बांग्लादेश, पुणे
22 अक्टूबर 2023 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला
29 अक्टूबर 2023 - भारत बनाम इंग्लैंड, लखनऊ
02 नवंबर 2023 - भारत बनाम नीदरलैंड्स, मुंबई
05 नवंबर 2023 - भारत बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता
11 नवंबर 2023 - भारत बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु

World Cup 2023 के लिए क्वालीफाई करने वाली 10 टीमें

भारत
श्रीलंका
बांग्लादेश
अफगानिस्तान
इंग्लैंड
ऑस्ट्रेलिया
न्यूजीलैंड
साउथ अफ्रीका
नीदरलैंड्स
पाकिस्तान

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में आया हरमनप्रीत का तूफान, 98 गेंदों में ही भारत को दिला दी धमाकेदार जीत

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.  

ODI World Cup 2023 Team India World Cup 2023 Schedule India ODI World Cup Fixtures IND vs SL in ODI World Cup