कहीं आज भी कानूनी है Child Marriage, कहीं हो रही है Marriage Age कम करने की मांग

Marriage Age: भारत में लड़कियों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 21वर्ष तय कर दी गई है. जानें दुनिया के अन्य देशों में क्या है शादी की न्यूनतम उम्र...

डीएनए हिंदी: Modi Cabinet ने लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 करने वाला प्रस्ताव पास कर दिया है. इसे जल्द ही कानूनी शक्ल भी दी जा सकती है. इसके लिए सरकार कानूनों में संशोधन करेगी.  PM Narendra Modi ने स्वतंत्रता दिवस पर पिछले साल दिए भाषण में भी इसके संकेत दिए थे. उन्होंने कहा था कि बेटियों को सही पोषण मिले, इसके लिए जरूरी है कि उनकी शादी ठीक उम्र पर हो. अब जानते हैं कि दुनिया भर के अन्य देशों में कहां पर शादी की क्या उम्र है. 

माता-पिता की मर्जी से शादी

इंग्लैंड और वेल्स में शादी की उम्र 18 साल है. यदि माता-पिता की इजाजत हो तो वहां 16-17 साल की उम्र में भी शादी हो सकती है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक यूके में इस उम्र में शादी करने से रोकने वाला कोई कानून नहीं है. 

मुस्लिम और हिंदू के लिए अलग-अलग उम्र 

US State Department की साल 2014 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक त्रिनिदाद और टोबेगो में भी शादी की कानूनी उम्र महिला और पुरुष दोनों के लिए 18 वर्ष है. हालांकि यहां मुस्लिम और हिंदुओं के अपने अलग Marriage Act हैं. मुस्लिमों के एक्ट के अनुसार लड़कों के लिए शादी की उम्र 16 और लड़कियों के लिए 12 वर्ष तय की गई है. वहीं हिंदू एक्ट के मुताबिक लड़कियों के लिए उम्र 14 वर्ष और लड़कों के लिए 18 वर्ष तय की गई है. 

12 साल की उम्र में भी हो सकती है शादी

अमेरिका में शादी स्टेट्स या कॉमन लॉ पर निर्भर करती है. ज्यादातर मामलों में शादी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है. वहीं नेब्रास्का में न्यूनतम उम्र 19 वर्ष और मिसिसिप्पी में शादी की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष रखी गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो मैसाच्युसेट्स में विशेष परिस्थितियों में जज से अनुमति मिलने पर 12साल की उम्र में भी लड़की की शादी करवाई जा सकती है. 
 

शादी की उम्र कम करने को लेकर विवाद

चीन में शादी की कानूनी उम्र लड़कों के लिए 22 वर्ष और महिलाओं के लिए 20 वर्ष तय की गई है. हालांकि वहां काफी समय से शादी की कानूनी उम्र को कम करने को लेकर विवाद चल रहा है. इसके पीछे वजह है चीन में बीते पांच साल में लगातार घट रही शादियों का आंकड़ा. 
 

यूरोप में जहां सबसे कम है शादी की उम्र

एस्टोनिया यूरोप का ऐसा देश है जहां शादी की उम्र सबसे कम है. यहां अभिभावकों की इजाजत से कोई भी लड़का और लड़की 15 साल की उम्र में शादी कर सकते हैं. The Independent की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2015 में स्पेनिश गर्वनमेंट ने घोषणा की थी कि वह यूरोप के अन्य देशों के अनुसार शादी की न्यूनतम उम्र को 16 साल तक कर देगी.

यहां बाल-विवाह है कानूनी तौर पर मान्यता प्राप्त

पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में शादी की न्यूनतम उम्र लड़कियों के लिए 15 साल और लड़कों के लिए 18 साल तय की गई है. 76 प्रतिशत नाइजर लड़कियां 18 साल से पहले और 28 प्रतिशत लड़कियों 15 साल से भी पहले ही शादी के बंधन में बंध जाती हैं. UNICEF की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में सबसे ज्यादा बाल विवाह नाइजर में ही होते हैं. 
 

यहां बाल-विवाह है कानूनी तौर पर मान्यता प्राप्त

पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में शादी की न्यूनतम उम्र लड़कियों के लिए 15 साल और लड़कों के लिए 18 साल तय की गई है. 76 प्रतिशत नाइजर लड़कियां 18 साल से पहले और 28 प्रतिशत लड़कियों 15 साल से भी पहले ही शादी के बंधन में बंध जाती हैं. UNICEF की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में सबसे ज्यादा बाल विवाह नाइजर में ही होते हैं.