Arpita Khan-Aayush Sharma की ईद की पार्टी में MS Dhoni की वाइफ साक्षी ने लूटी महफिल, बेटी जीवा को देख हैरान रह गए फैंस

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Apr 23, 2023, 09:17 AM IST

अर्पिता खान (Arpita Khan) और आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की ईद पार्टी से महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) और उनकी बेटी जीवा (Ziva Dhoni) का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

डीएनए हिंदी: बीते दिन देशभर में बड़ी ही धूम धाम के साथ ईद (Eid al-Fitr) का त्योहार मनाया गया. इसके साथ ही बी टाउन की गलियों में भी ईद का जश्न देखने को मिला. बता दें कि ईद के मौके पर कई बॉलीवुड सितारे शानदार पार्टी का आयोजन करते हैं. इनमें से एक नाम सलमान खान (Salman Khan) की लाडली बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) का भी है. अर्पिता अपने बेटर हाल्फ आयुष शर्मा (Aayush Sharma) के साथ मिलकर हर साल अपने घर पर ईद की पार्टी रखती हैं. भाईजान की लाडली की इस पार्टी में तमाम सितारें शिकरत करते हैं. इस बार भी बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक की कई नामी हस्तियां अर्पिता और आयुष के घर पहुंची. वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) और उनकी बेटी जीवा (Ziva Dhoni) ने भी पार्टी में पहुंचकर चार चांद लगा दिए. 

अर्पिता खान की ईद की पार्टी से साक्षी धोनी और उनकी बेटी के कई वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देख फैंस उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं. पार्टी में साक्षी के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. अर्पिता खान की पार्टी में साक्षी साक्षी क्रीम कलर का लहंगा पहनकर पहुंची थीं. क्रिकेटर की वाइफ ने ओपन हेयर और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया. वहीं, अब उनके इस सिपंल लुक की काफी तारीफ की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- Salman Khan ने कुछ इस अंदाज में मनाई ईद, घर के बाहर उमड़े फैंस के हुजूम को कराया अपना दीदार

दूसरी ओर कैप्टन कूल के फैंस जीवा को देखकर दंग रह गए हैं. पार्टी में जीवा मां से मैचिंग करती हुई क्यूट ड्रेस पहनकर पहुंची थीं. वहीं, अब एमएस धोनी की लाडली को देखने के बाद हर किसी की जुबान पर एक ही बात है, वो ये कि आखिर जीवा इतनी बड़ी कब हो गई?

यहां देखें वीडियो-

 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

खूब वायरल हो रहे इस वीडियो में नेटिजन्स जीवा और साक्षी की सिंपलीसिटी को काफी पसंद कर रहे हैं. इसी कड़ी में वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'सो सिंपल और क्यूट' तो दूसरे ने लिखा, 'जीवा बिटियां कितनी बड़ी हो गई ना.' तीसरे ने लिखा, 'इतना सिंपल है और फिर भी कितना खूबसूरत है.' कुछ इसी तरह फैंस दोनों पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Arpita Khan Aayush Sharma eid al-fitr ms dhoni sakshi dhoni Ziva Dhoni entertainment news