Priyanka Chopra को जब बीच इंटरव्यू में स्टाइलिस्ट पर आया गुस्सा, वीडियो देखकर लोग बोले 'ये वही PC है?'

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Jul 03, 2023, 11:57 AM IST

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) और सिमी गरेवाल(Simi Garewal) का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक्ट्रेस की स्टाइलिस्ट आकर इंटर अप्ट करते हुए नजर आ रही हैं.

डीएनए हिंदी: प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं. प्रियंका ने महज 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया था. उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था. प्रियंका आज एक ग्लोबल स्टार हैं और वह बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में आती हैं. इसी बीच प्रियंका चोपड़ा के करियर के शुरुआती दिनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है. 

दरअसल, यह वीडियो सिमी गरेवाल(Simi Garewal) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने अपने और प्रियंका के साथ के पुराने दिनों को याद करते हुए यह वीडियो शेयर किया है. सिमी गरेवाल ने इंटरव्यू के पर्दे के पीछे की एक क्लिप शेयर की है. थ्रोबैक वीडियो में प्रियंका की स्टाइलिस्ट उनके बालों को ठीक करने के लिए एक्ट्रेस के पास पहुंच जाती हैं और उस दौरान वह इंटरव्यू शूट कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra की मां बनेंगी 36 साल की ये हसीना? Citadel से सामने आई शॉकिंग अपडेट

प्रियंका ने कहा-काश वो लड़का होती

इस वीडियो के दौरान सिमी और प्रियंका बातें करते हुए नजर आती हैं, जो कि पर्दे की पीछे हो रही होती हैं. प्रियंका सिमी से कहती हैं एक लड़की होता कितनी मुश्किल होता है. काश मैं एक लड़का होती और कुछ भी नहीं करना पड़ता, कोई स्ट्रेस नहीं होता. बस एक पेयर जीन्स और टी शर्ट पहनो और आ जाओ. इस पर सिमी जवाब देते हुए कहती हैं, लेकिन आज कल लोग बहुत कुछ कर रहे हैं. प्रियंका कहती हैं कि वे कभी उतना नहीं कर सकते हैं, जितना हमें करना पड़ता है, हमें एक दम स्ट्रेट होकर बैठना पड़ता है कि एक भी कर्ल अपनी जगह से न हट जाए. 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Simi Garewal (@simigarewalofficial)

स्टाइलिस्ट के इंटरअप्ट करने पर प्रियंका ने दिया रिएक्शन

उसके दो मिनट बाद इंटरव्यू की शुरुआत होती है, जिसमें प्रियंका अपने बारे में बातें करते हुए दिखाई दे रही हैं. प्रियंका अपने दिल के करीब सबसे खास विषय पर बात कर रही हैं. इसी दौरान उनकी हैयर स्टाइलिस्ट आकर इंटर अप्ट करती है. वो बाल ठीक करने के लिए आगे बढ़ती हैं. तभी सिमी कहती हैं, आप क्या कर रहे हैं, शूट चल रहा है. इसके बाद प्रियंका बहुत प्यार से कहती हैं कि आप क्या कर रहे हो, टैक चल रहा है और इस पर उनकी हेयर स्टाइलिस्ट उनके बाल ठीक करती हैं. प्रियंका काफी सरप्राइज रह जाती हैं और वह उनकी तरफ देख रही होती हैं. 

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra की बेटी Malti पहली बार आई India, मौसी Parineeti की शादी करेंगी अटेंड?

सिमी ने की प्रियंका की तारीफ

सिमी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- प्रियंका की ग्लोबल सक्सेस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनकी लगातार बढ़ती प्रजेंस को ट्रिब्यूट. रेंडेज़वोस जेम्स. थ्रोबैक.वह ग्लोबल स्टार. वह प्रियंका चोपड़ा जोनस है. वह मैगजीन कवर पर, स्क्रीन पर और हमारे दिलों में है. यह हम ही हैं जो उनकी फेनॉमिनल सक्सेस की सराहना करते हुए, शांति से बैठे हैं. 

फैंस ने प्रियंका को बताया खूबसूरत

सिमी गरेवाल द्वारा साझा इस वीडियो पर फैंस भी कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- प्रियंका बार्बी डॉल की तरह लग रही हैं. वहीं, अन्य यूजर ने लिखा- प्रियंका यहां बेहद खूबसूरत लग रही हैं. 

इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका

आपको बता दें कि प्रियंका हाल ही में वेब सीरीज सिटाडेल और लव अगेन में नजर आईं थी. उसके बाद वह हेड्स ऑफ स्टेट में दिखाई देंगी और फरहान अख्तर की जी ले जरा में भी नजर आएंगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.


 

Priyanka Chopra Priyanka Chopra Film Simi Garewal Priyanka Chopra Simi Garewal Interview Priyanka Chopra Video Priyanka Chopra News