trendingPhotosDetailhindi4084118

इवेंट में ऐसा गाउन पहनकर निकलीं Nora Fatehi, लोगों ने कर दिया ट्रोल, बोले 'बकवास फैशन'

Nora Fatehi हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट हुईं जहां उन्होंने व्हाइट कलर का ग्लैमरस गाउन पहना हुआ था. इस बार उनके लुक को लोगों ने जमकर ट्रोल किया. किसी ने उन्हें पॉपकर्न को किसी ने शेविंग फोम बता डाला.

नोरा फतेही (Nora Fatehi) आए दिन अपने सिजलिंग अवतार को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं. वो अपने शानदार लुक्स से सुर्खियों में बने रहने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं. हाल ही में डीवा एक अवॉर्ड शो (Nora Fatehi latest look) में स्पॉट हुईं जहां उन्होंने व्हाइट कलर का हैवी गाउन पहना था जो अधिकांश लोगों को पसंद नहीं आया. इस गाउन में उन्होंने कुछ फोटोज अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रहा है.

 

 

1.Nora Fatehi latest photoshoot

Nora Fatehi latest photoshoot
1/6

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं. एक्ट्रेस की फोटोज आए दिन इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं. हाल ही में, नोरा एक अवॉर्ड इवेंट में नजर आईं जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की. इसके बाद वो तुरंत ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं. 



2.Nora Fatehi at award function

Nora Fatehi at award function
2/6

नोरा फतेही हाल ही में पिंकविला स्टाइल आइकॉन के इवेंट में नजर आईं. इसमें उन्होंने फैशन ट्रेलब्लेजर अवॉर्ड भी जीता. उनके गाउन ने लोगों का काफी ध्यान खींचा था. 



3.Nora Fatehi White Gown With Mammoth Sleeves

Nora Fatehi White Gown With Mammoth Sleeves
3/6

इस अवार्ड शो में डीवा स्टाइलिश लुक में नजर आईं. उनके व्हाइट गाउन की स्लीव्स ने लोगों को बात करने का मौका दे दिया. मैमथ स्लीव्स के साथ सफेद ग्लव्स पहने वो काफी अलग लग रही थीं. 
 



4.Nora Fatehi Trolled

Nora Fatehi Trolled
4/6

विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें नोरा फतेही पैप्स को पोज देती हुई नजर आईं. लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा, 'मैम मेरा तकिया वापस देदो सोना है मुझे.' एक अन्य ने कहा, 'शेविंग फोम से घिरा रेजर लग रही है.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'चांद छुपा बदल में गाना सीरियसली... लेकिन दुर्भाग्य से वो चांद नहीं है...'. एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'लुक लाइक पॉपकॉर्न.'



5.Nora Fatehi flaunts curvy figure

Nora Fatehi flaunts curvy figure
5/6

इस आउटफिट में नोरा की बॉडी कवर्ड है पर उनका सेक्सी फिगर साफ नजर आ रहा है. एक्ट्रेस इस बार भी अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करना नहीं भूलीं. 



6.Nora Fatehi style

Nora Fatehi style
6/6

बिग बॉस सीजन 9 और झलक दिखला जा सीजन 9 में नोरा फतेही नजर आ चुकी हैं. हालांकि उन्हें सॉन्ग साकी साकी और दिलबर दिलबर से लोगों ने पहचानना शुरू किया. लोग उनकी हर दिलकश अदाओं के दीवाने हो जाते हैं.



LIVE COVERAGE