trendingPhotosDetailhindi4006124

भारतीय सिनेमा में हमेशा याद किया जाएगा पंडित Birju Maharaj का यह योगदान

रविवार की देर रात महान कथक डांसर पंडित बिरजू महाराज का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया. वह 83 वर्ष के थे.

  •  
  • |
  •  
  • Jan 17, 2022, 02:01 PM IST

रविवार की देर रात महान कथक डांसर पंडित बिरजू महाराज का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया. वह 83 वर्ष के थे. कथक का उनका अनोखा स्टाइल सालों तक लोगों को लुभाता रहा. भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा.

1.कान्हा मैं तोसे हारी- शतरंज के खिलाड़ी

कान्हा मैं तोसे हारी- शतरंज के खिलाड़ी
1/5

पंडित बिरजू महाराज ने ने सत्यजीत रे की पहली फिल्म शतरंत के खिलाड़ी के क्लासिकल डांस सीक्वेंस कान्हा मैं तोसे हारी का ना सिर्फ म्यूजिक कंपोज किया था, बल्कि इस क्लासिकल डांस सीक्वेंस को अपनी आवाज भी दी थी. इस गाने पर कथक  किया था बिरजू महाराज की शिष्या सास्वती सेन ने. 



2.काहे छेड़े-देवदास

काहे छेड़े-देवदास
2/5


बिरजू महाराज ने संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास के लिए भी ना सिर्फ गीत लिखा बल्कि उसे कोरियोग्राफ भी किया. माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया काहे छेड़े मोहे को पंडित बिरजू महाराज ने ही कोरियोग्राफ किया था. ये फिल्म शरत चंद्र चटोपाध्याय के उपन्यास देवदास पर आधारित थी. 



3.जगावे सारी रैना- डेढ़ इश्किया

जगावे सारी रैना- डेढ़ इश्किया
3/5


पंडित बिरजू महाराज ने अभिषेक उपाध्याय की फिल्म डेढ़ इश्किया में भी गुलज़ार के लिखे एक गाने को कोरियोग्राफ किया था. ये गाना भी माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था.
इस गाने का संगीत विशाल भारद्वाज ने दिया था. 



4.विश्वरूपम

विश्वरूपम
4/5


बिरजू महाराज ने सुपरस्टार कमल हासन के लिए भी कोरियोग्राफी की. उन्होंने फिल्म विश्वरूपम में शंकर-अहसान-लॉय द्वारा कंपोज किए गाने सॉन्ग Unnai Kaanadhu Naan को कोरियोग्राफ किया था. इसके लिए उन्हें बेस्ट कोरियोग्राफी का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था. 



5. मोहे रंग दो लाल- बाजीराव मस्तानी

 मोहे रंग दो लाल- बाजीराव मस्तानी
5/5


दीपिका पादुकोण ने भी पं. बिरजू महाराज से कथक डांस सीखा था. संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी के गीत मोहे रंग दो लाल की कोरियोग्राफी भी बिरजू महाराज ने की थी. इसके लिए उन्हें बेस्ट कोरियोग्राफी का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. 



LIVE COVERAGE