Sonakshi Sinha इन सेलेब्स को कर चुकी हैं डेट, शाहिद से लेकर अर्जुन तक का नाम है शामिल

Sonakshi Sinha के रिलेशनशिप की खबरें कई बार उड़ चुकी हैं. आइए जानते हैं उनकी नाम किस-किस के साथ जोड़ा जा चुका है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज 35 साल की हो गई हैं. उन्होंने 2010  में दबंग मूवी से अपने करियर की शुरुआत की थी.  12 साल में उन्होंने बाॅलीवुड में खूब मान कमाया. सोनाक्षी के फैंस की लिस्ट बहुत लंबी है. सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारे लोग फ़ॉलो करते हैं. क्या आपको पता है कि सोनाक्षी सिन्हा के एक्स डेट्स के बारे में... 

शाहिद कपूर के साथ जुड़ चुका है नाम

सोनाक्षी सिन्हा ने शाहिद कपूर के साथ आर. राजकुमार फिल्म में काम किया था. फिल्म के बाद दोनों के अफेयर की खबरें आग की तरह फैली थी पर जल्द ही दोनों के रिलेशनशिप पर ब्रेक लग गया था. 

जहीर इकबाल भी हैं लिस्ट में शामिल 

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का नाम भी एक साथ जोड़ा जो चुका है. सोनाक्षी ने जहीर इकबाल की फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर की थी. दोनों को कई मौकों पर एक साथ भी देखा गया था. 

अर्जुन, सोनाक्षी और डेटिंग रूमर्स

अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा का भी एक साथ कई बार नाम जोड़ा जा चुका है. दोनों ने फिल्म तेवर में एक साथ काम किया था. लेकिन एक समय के बाद दोनों का एक साथ दिखना बंद हो गया था. 

बंटी सजदेह को भी कर चुकी हैं डेट

बंटी सजदेह का नाम सोनाक्षी सिन्हा के साथ कई बार जोड़ा गया था.  दोनों की साथ में कई तस्वीर भी देखी गयी थी लेकिन एक समय के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था. 

आदित्य श्रॉफ के साथ जोड़ा जा चुका है नाम

सोनाक्षी सिन्हा फेमस मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य श्रॉफ को भी डेट कर चुकी हैं. दोनों को कई बार एक साथ भी देखा गया था.