PHOTOS: 2060 में कैसे दिखेंगे अनिल कपूर? भतीजे अर्जुन कपूर ने किया मजेदार खुलासा

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Dec 24, 2021, 04:55 PM IST

अर्जुन कपूर, अनिल कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) आज अपना 65वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं.

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) आज अपना 65वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर सोशल मीडिया के जरिए फैंस और सेलेब्रिटीज बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर अनिल कपूर को बर्थडे (Anil Kapoor Birthday) विशेज देते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, हाल ही में अनिल कपूर के भतीजे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने सबसे खास अंदाज में उन्हें विश किया है. अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि 2060 में अनिल कपूर कैसे दिखाई देंगे. उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों को इतना पसंद आया है कि ये जमकर वायरल हो गया है.

सारी फोटोज में नहीं बदले अनिल कपूर

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक के बाद एक 5 फोटोज शेयर की हैं. जिनमें अर्जुन कपूर से लेकर सोनम कपूर और रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं. इन सारी फोटोज में अनिल कपूर भी दिख रहे हैं. सारे लोग छोटे से बड़े होते दिखाई दे रहे हैं लेकिन अनिल कपूर एक ही जैसे दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, अर्जुन ने इन सभी फोटोज में अनिल की तस्वीर फोटोशॉप कर लगाई है. यहां देखें वायरल हो रहा अर्जुन कपूर का पोस्ट-

ये भी पढ़ें- B'day Spcl: 1 दिन में शादी से अकेले हनीमून तक, Anil Kapoor-सुनीता की फिल्मी लव स्टोरी

 

 

झक्कास चाचू

इन फोटोज को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'यूथ का खजाना, जोशीला जवानी का नमूना. सिर्फ एवरग्रीन ही नहीं. ऐसी एवरलास्टिंग ब्यूटी कभी देखी ही नहीं. उनकी उम्र वाइन की तरह बढ़ती है और उनके सामने सारे एक्टर्स पानी भरते हैं. दिन ब दिन यंग होते रहते हैं तो इनका क्या कसूर, ये अनिल कपूर का केस है! P.S. हैप्पी बर्थडे मेरे जक्कास चाचू. What a playa! अनिल कपूर'.
 

अनिल कपूर अर्जुन कपूर