दुल्हनिया लंदन से लाएंगे: Khesari Lal Yadav की फिल्म का फर्स्ट लुक आउट, विदेशी एक्ट्रेस का भोजपुरी डेब्यू?

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Mar 05, 2022, 01:19 PM IST

Dulhaniya London Se Layenge

Khesari Lal Yadav की अपकमिंग Bhojpuri Film 'दुल्हनिया लंदन से लाएंगे' का First Look रिलीज हो गया है.

डीएनए हिंदी: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हाल ही में अपने फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आए हैं. उनकी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दुल्हनिया लंदन से लाएंगे' (Dulhaniya London Se Layenge) का पहला लुक रिलीज हो गया है जिसमें खेसारी के साथ दो खूबसूरत एक्ट्रेसेस दिखाई दे रही हैं. इस फिल्म से भोजपुरी इंडस्ट्री में ब्रिटिश एक्ट्रेस ग्रेस रोडेज (Grace Rhodes) धमाल मचाने वाली हैं. ग्रेस के अलावा फिल्म में जानी-मानी एक्ट्रेस मधु शर्मा (Madhu Sharma) भी नजर आने वाली हैं. यशी फिल्म्स और जवाबा एंटरटेनमेंट की फिल्म 'दुल्हनिया लंदन से लाएंगे' का फर्स्ट लुक फैंस को पसंद आ रहा है.

वायरल हुआ फर्स्ट लुक

ए पिक्टोरियल फिल्म प्रोडक्शन की इस मूवी में सुपरस्टार खेसारीलाल यादव मधु शर्मा और ब्रिटिश एक्ट्रेस ग्रेस रोडेज लव ट्राइएंगल की कहानी पर्दे पर उतारते नजर आएंगे. फिल्म के पोस्टर में तीनों काफी स्टाइलिश लुक में दिखाई दे रहे हैं. वहीं, इसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. फिल्म 'दुल्हनिया लंदन से लाएंगे' के निर्माता अभय सिन्हा, शिवांशु पांडेय और समीर आफताब हैं और इसके  संगीतकार, लेखक और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं. फर्स्ट लुक को लेकर अभय सिन्हा ने बताया कि यह पारिवारिक मूल्यों और भोजपुरी के संस्कारों के साथ सात समंदर पार दुनिया के सबसे पुराने शहर लंदन में बनी है.

 

 

 

ये भी पढ़ें- KRK ने Shahrukh Khan की 'पठान' पर साधा निशाना, बोले- अक्षय कुमार की देशभक्ति का भूत है

ये भी पढ़ें- CISF जवानों से हाथ जोड़कर मिले Shahrukh Khan, वीडियो ने जीता फैंस का दिल

फिल्म से जुड़ी डिटेल

उन्होंने बताया कि फिल्म यूके में बनी, लेकिन कहानी अपनी माटी की है. जल्द ही हम इसका ट्रेलर और रिलीज डेट भी जारी करेंगे. उम्मीद करते हैं कि यह साल की सबसे बड़ी फिल्म होगी. रजनीश मिश्रा ने कहा कि फिल्म 'दुल्हनिया लंदन से लाएंगे' मेरी कहानी है जो भोजपुर से लंदन तक सबको साथ लेकर चलने वाली है. उन्होंने बताया कि फ़िल्म यूके प्रोड्यूसर विपुल शर्मा हैं. कोरियोग्राफर संजय कोर्वे, संजीव शर्मा और रिकी गुप्ता ने की है.

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म