Jhalak Dikhhla Jaa 10 के ग्रैंड फिनाले में इस कंटेस्टेंट का डांस देख रो पड़ीं Nora Fatehi, एक्ट्रेस को आई पुराने प्यार की याद

सौभाग्या गुप्ता | Updated:Nov 27, 2022, 06:59 PM IST

Nora Fatehi नोरा फतेही

Jhalak Dikhhla Jaa 10 के ग्रैंड फिनाले में एक एक्ट देख Nora Fatehi रो पड़ीं. इस दौरान उन्होंने अपने पुराने प्यार और उससे मिले धोखे का जिक्र किया.

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड डीवा नोरा फतेही (Nora Fatehi) डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 (jhalak dikhhla jaa 10) को जज करती हुई नजर आ रही हैं. रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले ( jhalak dikhhla jaa 10 grand finale) का एक एपिसोड बीते दिन दिखाया गया तो वहीं आज शो का फिनाले एपिसोड दिखाया जाएगा है. इस एपिसोड में एक कंटेस्टेंट का परफॉर्मेंस देख शो की जज नोरा फतेही काफी इमोशनल हो गईं. उन्हें उनके पुराने प्यार और धोखे की याद आई और वो इसे बताते हुए वो इमोशनल हो गईं. हालांकि नोरा आमतौर पर अपने निजी जीवन के बारे में ज्यादा बात नहीं करती हैं पर इस बार उनकी ये बात लोगों को दिल को छू गई है.

दरअसल आज यानी फिनाले के एपिसोड में सृति झा के परफॉर्मेंस ने नोरा फतेही के दिल को छू लिया. सृति ने अपने कोरियोग्राफर विवेक चाचेरे के साथ नोरा फतेही के गाने 'बड़ा पछताओगे' पर डांस किया. नोरा, सृति का डांस देखकर खुश हुईं कि उन्होंने उनके गाने पर डांस करना चुना लेकिन वो अपनी भावनाओं को भी रोक नहीं पाईं. नोरा ये एक्ट देखने के बाद रोने लग गईं और प्यार में मिले धोखे का जिक्र किया. नोरा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात नहीं करती हैं पर इस परफॉर्मेंस देखने के बाद उन्होंने इसके बारे में खुलकर बात की. 

नोरा फतेही ने सृति झा की तरीफ की और कहा, 'यह आपका सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस भले ही ना हो पर इसने मेरे दिल को छू लिया.' नोरा ने आगे कहा कि ये उनका गाना है और वह व्यक्तिगत रूप से उस समय इस स्थिति से गुजर रही थीं.

नोरा ने कहा, 'मैं उस समय एक इस स्थिति से गुजर रही थी और मैं शूटिंग के दौरान गाने की भावनाओं से जुड़ सकती थीं. मैं अपनी सारी भावनाओं को सेट पर ले जाती थी.'

 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bari Tisha 🍓 (@tisha_o3)

 

ये भी पढ़ें: जब पुराने दिन याद कर रो पड़ीं Nora Fatehi, बोलीं- भारत आकर पड़ा थप्पड़!

'बड़ा पछताओगे' गाना प्यार में धोखा देने के बारे में है. कहा जाता है कि तब नोरा फतेही अंगद बेदी के साथ रिश्ते में थीं. नोरा का नाम भले ही उनके को-एक्टर्स के साथ जुड़ा हो पर वो अपनी पर्सनल लाइफ को छुपाकर रखना पसंद करती हैं. इस कारण उन्होंने कभी अपने प्यार के बारे में खुलकर बात नहीं की.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने की सालों तक एक-दूसरे को डेट किया लेकिन उनका ब्रेकअप एक बेहद खराब मोड पर हुआ था. हालांकि अंगद ने बाद में नेहा धूपिया से शादी कर ली और उनके दो बच्चे हैं. इसके अलावा नोरा का नाम सिंगर गुरु रंधावा और कोरियग्राफर टैरेंस लुईस से जोड़ा गया था लेकिन ये सभी दावे बाद में झूठे साबित हुए थे.

ये भी पढ़ें: Nora Fatehi ने जब सुनाया ब्रेकअप का दर्द, Ex-Boyfriend से मिला था धोखा?

नोरा फतेही के अलावा इस शो को करण जौहर, माधुरी दीक्षित ने जज किया है. झलक दिखला जा 10 का फिनाले एपिसोड 27 नवंबर यानी आज रात 8 बजे कलर्स पर दिखाया जाएगा. 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Nora Fatehi Nora Fatehi love life Nora Fatehi relationship jhalak dikhhla jaa 10 jhalak dikhhla jaa 10 grand finale