trendingPhotosDetailhindi4025682

Eye Care: आंखें बताती हैं Health का पूरा हाल! जानिए क्या कहती हैं आंंखें

आंखों को देखकर सेहत के बारे में पता लगाया जा सकता है. जानने के लिए पढ़ें.

बदलते लाइफस्टाइल (Lifestyle) के कारण अधिकतर लोग स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते हैं. सारा दिन लैपटाॅप के आगे बैठने की वजह से आंखों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं. ऐसे में समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराने की सलाह दी जाती है. हालांकि आप कितने सेहतमंद हैं इसे आंखों (Eyes) से जाना जा सकता है. किसी व्यक्ति की आंखों का रंग और पुतली  का आकार देख पता लगाया जा सकता है कि वह व्यक्ति कितना सेहतमंद है. आइए जानते हैं किस तरह की आंखें सेहत (Eye speaks about Health) के बारे में क्या बताती है. 

 


 

1.लाल या पीली आंखें

लाल या पीली आंखें
1/5

आंखों के सफेद भाग का रंग देखकर भी सेहत के बारे में पता लगाया जा सकता है. अत्यधिक शराब या नशीली दवाओं के सेवन से आंखों का सफेद भाग लाल रंग का दिखने लगता है. वहीं कुछ लोगों की आंखों का सफेग भाग पीले रंग का नजर आता है जो लीवर की सूजन जैसी समस्याओं की ओर इशारा करता है. 



2.पुतली का साइज

पुतली का साइज
2/5

आंखों की पुतली रौशनी के कम ज्यादा होने पर तुरंत प्रतिक्रिया देती है. अगर पुतली देरी से प्रतिक्रिया देती है तो यह किसी बीमारी की ओर इशारा करता है. ड्रग्स जैसे उत्पादों का सेवन करने वाले लोगों की पुतली सामान्य से अलग दिखाई देती है. 



3.आंखों पर लाल दाग

आंखों पर लाल दाग
3/5

कुछ लोगों की आंखों पर लाल रंग के दाग देखने को मिलते हैं. ये लाल निशान उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी समस्याओं की वजह से हो सकते हैं. आंखों में लाल रंग का दाग दिखने पर जांच करवानी चाहिए. 



4. कॉर्निया के चारों ओर सर्कल दिखना

 कॉर्निया के चारों ओर सर्कल दिखना
4/5

कॉर्निया के चारों ओर सफेद या भूरे रंग का सर्कल दिखना उच्च कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग के बढ़ते जोखिम की ओर इशारा करता है. यह आर्कस सेनिलिस बीमारी की ओर भी संकेत करता है. 



5.आंखों का अजीब दिखना  

आंखों का अजीब दिखना  
5/5

आंखों का सामान्य से अलग नजर आना भी सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता है. कुछ लोगों की आंखें हमेशा सूजी हुई लगती हैं. ऐसा कम नींद लेने पर भी हो सकता है. 



LIVE COVERAGE