Tips For sleeping: रात में किस समय सोना चाहिए? उम्र के हिसाब से सोने का समय और घंटों के बारे में जान लें

ऋतु सिंह | Updated:Sep 11, 2023, 07:59 AM IST

Good Sleep best time

कुछ लोगों को रात में देर से सोने की आदत होती है और कुछ लोगों को सुबह देर तक जागने की आदत होती है. मूलतः ये दोनों ही आदतें खतरनाक हैं. नींद की समय सारणी व्यक्ति की उम्र और कार्य के आधार पर निर्धारित की जाती है.

डीएनए हिंदीः नींद दवा होती है. कई बीमारियों में एक अच्छी नींद थेरेपी की तरह काम करती है. वहीं खराब नींद कई बीमारियों का कारण बनती हैं. इतना ही नहीं, ज्यादा या कम सोना भी सही नहीं होता है. उम्र के अनुसार सोने के घंटे जरूर जानना चाहिए. साथ ही चलिए ये भी जानें की रात में सोने का बेस्ट समय क्या है.

नींडॉक्टर अक्सर 7 से 9 घंटे की नींद की सलाह देते हैं. हालांकि, बदलती जीवनशैली के कारण कई लोगों को पर्याप्त नींद नहीं मिल पाती है और अधूरी नींद कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देती है. कुछ लोगों को रात में देर तक सोने की आदत होती है तो कुछ लोगों को सुबह देर तक जागने की आदत होती है.  मूलतः ये दोनों ही आदतें खतरनाक हैं.  किसी व्यक्ति को कितने घंटे सोना चाहिए यह उसकी उम्र, कार्य पैटर्न और नींद की समय सारिणी से निर्धारित किया जा सकता है.  रात को कितने बजे सोना चाहिए और कितने घंटे सोना चाहिए?  चलिए जान लें.

7 से 9 घंटे सोने के भी है ये नियम

'वेरी वेल हेल्थ' के मुताबिक एक व्यक्ति को 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए, लेकिन नींद की मात्रा हर व्यक्ति की उम्र के आधार पर अलग-अलग होती है.  वेबसाइट 'वेरी वेल हेल्थ' के मुताबिक, एक व्यक्ति को 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए, लेकिन नींद की मात्रा हर व्यक्ति की उम्र के आधार पर अलग-अलग होती है. 

शिशु के लिए सोने का सही समय और घंटा

शिशु के लिए 12 से 15 घंटे की नींद जरूरी है, शिशु के लिए जागने से ज्यादा सोना ज्यादा जरूरी होता है.

छोटे बच्चों के सोने का सही समय और घंटा

बच्चों को 7 से 9 बजे के बीच सोना चाहिए. विशेष रूप से, सोने का नियमित समय बनाए रखना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है. इन्हें कम से कम 8 से 10 घंटे सोना चाहिए.  

किशोरों को सोने का सही समय और घंटा

किशोरों को रात 9 से 10 बजे के बीच सोना चाहिए. वयस्कों के लिए सोने का सबसे अच्छा समय 10 से 11 बजे है.

युवाओं के लिए सोने का सही समय और घंटा

युवाओं के लिए 7 से 9 घंटे की नींद हमेशा अच्छी होती है.  सोने का समय रात 10 बजे तक जरूरी है.

बूढे लोगों के लिए सोने का सही समय और घंटा

अधिकांश वृद्ध वयस्कों को शाम 7 बजे या 8 बजे के आसपास सो जाना चाहिए और सुबह 3 या 4 बजे उठना चाहिए.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.


 

sleeping tips Good Sleeping Tips Sleeping best time