Girls First Period: पहली माहवारी से मिलते हैं ये संकेत, Periods के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Jul 06, 2022, 11:49 AM IST

First Periods of Daughter: बेटी को उसके पहले पीरियड्स के लिए कैसे करें तैयार, क्या-क्या चैलेंज आते हैं और कैसे उसे हाईजीन पर समझाया जा सके

डीएनए हिंदी: बेटी का पहला पीरियड (First Period) है और उसके लिए यह बड़ी बात है लेकिन आपके लिए उससे भी बड़ी चुनौती है क्योंकि बेटी को इस बारे में समझाना और उसे मानसिक रूप से तैयार करना बहुत जरूरी हो जाता है. वो इन दिनों में कैसे अपनी हाइजीन का ख्याल रखे ये बातें आपको ही उसे समझानी होगी.

एक मां के तौर पर आपकी बड़ी जिम्मेदारी है कि उसके पहले पीरियड पर उसे सभी चीजों की जानकारी देना. आज हम इसपर ही बात करेंगे, कि कैसे मां अपनी बेटी के पहले पीरियड पर उन्हें मानसिक रूप से सतर्क करती है और साथ ही उसे इस नई पड़ाव के लिए तैयार करती है. पीरियड्स के दिनों में कैसे हाईजीन का ध्यान रखा जाए और पीरियड्स के संकेत क्या होते हैं.

यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में एक्सरसाइज करनी चाहिए, जानिए 

पहले पीरियड की सही उम्र क्या है - पहले पीरियड के लिए औसत आयु 10 से 12 वर्ष के बीच है. अगर आपकी बेटी का बॉडी मास इंडेक्स औसत से अधिक है या उसे हार्मोनल असंतुलन की परेशानी है, तो पहली माहवारी जल्दी भी शुरू हो सकती है.

प्यूबर्टी की पहली निशानी ब्रेस्ट का आकार लेना या बढ़ना है, इसके बाद अंडरआर्म हेयर्स, प्यूबिक हेयर्स और हाईट भी बढ़ती है.साथ ही शरीर के आकार में भी परिवर्तन होता है. इन लक्षणों के दिखाई देने के लगभग 6 महीने से तीन साल के बीच पहले पीरियड्स के शुरू होने की उम्मीद की जा सकती है.

जब बाथरूम में खून दिखे तो तुरंत पहले टिशू का इस्तेमाल करें ताकि कपड़ों पर दाग न लगे. बाद में पैड की तलाश करें

इन बातों का रखें ख्याल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

first period daughters period girls first period cycle period hygiene menstrual cycle womens period