Republic Day Live Updates: देशभर में शुरू हुआ गणतंत्र दिवस का जश्न, यहां देखें लाइव अपडेट | DNA HINDI

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Jan 26, 2023, 12:20 PM IST

Republic Day Parade 2023

डीएनए हिंदी: आज पूरा देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली वार्षिक परेड में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे हैं. राजपथ का नाम बदले जाने के बाद यह पहला मौका है जब गणतंत्र दिवस की परेड कर्तव्य पथ पर हो रही है. कर्तव्य पथ पर परेड 10:30 बजे शुरू होगी. इससे पहले, देश के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा फहराने लगा है. गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार परेड की सलामी लेंगी. उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम अन्य गणमान्य भी मौजूद रहेंगे.

LIVE Blog

Republic Day 2023 Live: देशभर में गणतंत्र दिवस का जश्न शुरू हो गया है. राज्य मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री या राज्यपाल तिरंगा फहरा रहे हैं.