हरियाणा में कांग्रेस के साथ नहीं हुआ गठबंधन, AAP ने जारी की 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

रईश खान | Updated:Sep 09, 2024, 03:55 PM IST

Aam Aadmi Party Candidate List

Haryana Aam Aadmi Party Candidate List: हरियाणा में कांग्रेस के साथ चल रही गठबंधन की खबरों के बीच आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने पहली लिस्ट (Haryana Aam Aadmi Party Candidate List) जारी कर दी है. आप ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस के साथ गठबंधन के खबरों की बीच आप ने यह लिस्ट जारी की है. पार्टी ने बिजेंद्र हुडा को रोहतक, धर्मेंद्र खटाना को सोहना और रविंद्र फौजदार को फरीदाबाद की बल्लभगढ़ सीट से टिकट दिया है.

आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सोमवार सुबह ही कहा था कि अगर कांग्रेस 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उसके साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने में विफल रहती है तो पार्टी आज शाम तक सभी 90 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी. गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में आप का हर कार्यकर्ता सभी 90 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है.

AAP ने किसे कहां से बनाया उम्मीदवार

जानकारी के मुताबिक, आप जितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, कांग्रेस उनता दे नहीं रही. दोनों पार्टियों के बीच बातचीत सींट बंटवारें पर बात अटकी पड़ी थी. AAP 10 सीटों की मांग कर रही है, जबकि कांग्रेस 5 सीटों की पेशकश कर रही है. आम आदमी पार्टी की इस लिस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन पर बात बिगड़ गई है. अब आप-कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी. हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Haryana Assembly Elections 2024 Haryana Elections 2024 aam aadmi party aap candidate list Haryana Aam Aadmi Party Candidate List