Agniveer Bharti 2022: आगरा में आज से 10 अक्टूबर तक भर्ती, जरूर साथ ले जाएं ये डॉक्यूमेंट्स

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Sep 20, 2022, 09:21 AM IST

अग्निवीर

Agniveer Bharti 2022: आगरा में आज से 12 जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती शुरू हो रही है. आगरा में भर्ती के लिए खास इंतजाम किए गए हैं.

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के आगरा में आज से सेना में एंट्री के लिए अग्निवीर भर्ती शुरू हो रही है. आगरा में हो रही इस अग्निवीर भर्ती में बहुत बड़ी तादाद में युवाओं के हिस्सा लेने की संभावना है. इस भर्ती के लिए भारतीय सेना के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं. आगरा में सेना की यह भर्ती कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में आयोजित की जा रही है. आज से शुरू हो रही यह भर्ती 10 अक्टूबर को समाप्त होगी. अग्निवीर भर्ती में हिस्सा लेने आ रहे युवाओं को किसी भी तरह के नशीने पदार्थ के सेवन की साफ तौर पर मनाई है. इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 12 जिलों के 1.75 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. आइए आपको बताते हैं अग्निवीर भर्ती में हिस्सा लेने के लिए किस जिले के युवाओं के लिए कौन सा दिन रिजर्व किया गया है.

 

Video: Agneepath Scheme- केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान

अग्निवीर भर्ती में इन दस्तावेजों को ले जाना न भूलें

 

Video : क्या Religion और Caste के आधार पर हो रहे हैं अग्निवीरों का चयन, जानें पूरी सच्चाई

तहसील के हिसाब से शेड्यूल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Agniveer agniveer bharti 2022 Agniveer Bharti Schedule