एक CM के पास है 500 करोड़ की संपत्ति, ममता बनर्जी हैं सबसे गरीब, जानिए मुख्यमंत्रियों में कौन कितना अमीर

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Dec 14, 2022, 04:28 PM IST

Chief Ministers Property Details

CM Yogi Property Details: देश के 30 में से 29 मुख्यमंत्री करोड़पति हैं. सिर्फ़ ममता बनर्जी ऐसी सीएम हैं जिनकी संपत्ति लाखों में है करोड़ों में नहीं.

डीएनए हिंदी: चुनाव आयोग (Election Commission) के नियमों के मुताबिक, चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार को अपनी संपत्तियों का ब्योरा देना होता है. इसी ब्योरे से आम जनता को पता चलता है कि वह जिन नेताओं को चुन रही है, उनके पास कितना पैसा, वे कितना पढ़े लिखे हैं और उनके खिलाफ कितने मुकदमे चल रहे हैं. ऐसे ही आंकड़ों की मानें तो देश के कुल 30 मुख्यमंत्रियों में सबसे गरीब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं. ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को छोड़कर बाकी के सभी 29 सीएम करोड़पति हैं. देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री (Richest Chief Minister) आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी हैं. जगन की संपत्ति 500 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा है.

असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा की संपत्ति 17.27 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंद के पास 11.56 करोड़ रुपये, शिवराज सिंह चौहान के पास 7.66 करोड़ रुपये, अरविंद केजरीवाल के पास 3.44 करोड़ रुपये, बिहार के सीएम नीतीश कुमार 3.09 करोड़ रुपये और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास 1.54 करोड़ की संपत्ति है.

सबसे अमीर सीएम हैं जगन मोहन रेड्डी
वाईएसआर कांग्रेस के मुखिया और आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं. साल 2019 के चुनाव में दिए गए एफिडेविट के मुताबिक, जगन के पास 443 करोड़ रुपय की चल और 66 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. इसमें उनकी बीएमडब्ल्यू और स्कॉर्पियों जैसी लग्जरी काग और करोड़ों रुपये के हीरे और सोने के गहने शामिल हैं.

  राज्य मुख्यमंत्री संपत्ति
1 आंध्र प्रदेश जगन मोहन रेड्डी 510 करोड़
2 अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू 163 करोड़
3 ओडिशा नवीन पटनायक 63.87 करोड़
4 पुडुचेरी एन रंगासामी 38.39 करोड़
5 नगालैंड नेफ्यू रियो 36.41 करोड़
6 तेलंगाना के चंद्रशेखर राव 23.55 करोड़
7 छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल 23.05 करोड़
8 असम हिमंत बिस्व सरमा 17.27 करोड़
9 महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे 11.56 करोड़
10 गोवा प्रमोद सावंत 9.37 करोड़
11 त्रिपुरा माणिक साहा 8.97 करोड़
12 कर्नाटक बसवराज बोम्मई 8.92 करोड़
13 तमिलनाडु एम के स्टालिन 8.88 करोड़
14 गुजरात भूपेंद्र पटेल 8.22 करोड़
15 झारखंड हेमंत सोरेन 8.21 करोड़
16 हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू 7.81 करोड़
17 मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान 7.66 करोड़
18 राजस्थान अशोक गहलोत 6.53 करोड़
19 मेघालय कोनराड संगमा 5.33 करोड़
20 सिक्किम प्रेम सिंह तमांग 3.98 करोड़
21 मिजोरम जोरामथंगा 3.84 करोड़
22 दिल्ली अरविंद केजरीवाल 3.44 करोड़
23 उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी 3.34 करोड़
24 बिहार नीतीश कुमार 3.09 करोड़
25 पंजाब भगवंत मान 1.94 करोड़
26 उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ 1.54 करोड़
27 मणिपुर एन बीरेन सिंह 1.47 करोड़
28 हरियाणा मनोहर लाल खट्टर 1.27 करोड़
29 केरल पिनराई विजयन 1.18 करोड़
30 पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी 16.72 लाख रुपये

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

mamata banerjee Yogi Adityanath Arvind Kejriwal CM Property