Nayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सैनी बने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री, किस जाति से कितने मंत्री, जानें पूरी जानकारी

Written By मीना प्रजापति | Updated: Oct 17, 2024, 05:36 PM IST

हरियाणा में दूसरी बार नायब सिंह सैनी ने शपथ ली है. हरियाणा में नई सरकार के शपथ ग्रहण में सीएम सैनी के साथ 14 मंत्रियों ने शपथ ली. कैबिनेट में सबसे अधिक ओबीसी चेहरों को जगह दी गई है.

Haryana CM Nayab Singh Saini Oath Ceremony news Updates: हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है. हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदारा हैट्रिक के बाद नायब सिंह सैनी 2.0 कार्यकाल शुरू हो चुका है. सैनी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के बड़े नेताओं की मौजूदगी में लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली. शपथग्रहण समारोह पंचकूल के दशहरा ग्राउंड में हुआ. सीएम सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें सबसे ज्यादा पांच चेहरे ओबीसी वर्ग से हैं. तो वहीं, ब्राह्मण और जाट से 2, अनूसूचित जाति वर्ग से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं. इसके अलावा पंजाबी, राजपूत और वैश्य समुदाय भी एक-एक मंत्री बनाया गया है.   

समझे लें सैनी कैबिनेट में जातीय समीकरण

  • ओबीसी-5
  • जाट -2
  • ब्राह्मण-2
  • SC -2 
  • राजपूत-1
  • पंजाबी-1
  • वैश्य-1

नायब सिंह सैनी समेत इन 14 मंत्रियों ने ली शपथ

  • नायब सिंह सैनी
  • अनिल विज
  • कृष्ण लाल पंवार
  • राव नरबीर
  • महिपाल ढांढा
  • विपुल गोयल
  • अरविंद शर्मा
  • श्याम सिंह राणा
  • रणवीर गंगवा
  • कृष्ण बेदी
  • श्रुति चौधरी
  • आरती सिंह राव
  • राजेश नागर
  • गौरव गौतम

यह भी पढ़ें -हरियाणा CM नायब सिंह सैनी का किसानों को तोहफा, 24 फसलों पर MSP के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं


 

नायब सिंह सैनी के बारे में कितना जानते हैं आप?
नायब सिंह सैनी हरियणा के मुख्यमंत्री हैं. गुरुवार को दूसरी बार उन्होंने हरियाणा के सीएम पद के रूप में शपथ ली. सैनी की उम्र 45 और ग्रेजुएट हैं. साल 1996 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़े. साल 2009 में हरियाणा की नारायणगढ़ विधानसभा से चुनाव लड़े और हार गए. इसके बाद साल 2014 में पहली बार विधायक बने और हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री बनाए गए. 2019 में कुरुक्षेत्र से पहली बार सांसद चुने गए. 2023 में हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए और अब 2024 में हरियाणा के 11वें सीएम के तौर पर शपथ ली. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.