Petrol-Diesel Price Today: महीने के आखिरी दिन किस दाम में मिल रहा पेट्रोल-डीजल, घर बैठे फटाफट करें चेक

अनामिका मिश्रा | Updated:Aug 31, 2024, 07:38 AM IST

आज भी पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं. आइए जानते हैं आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस रेट में मिल रहा है.

देशभर में हर सुबह की तरह आज पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं. शुक्रवार, 31 अगस्त को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी करती हैं. सभी शहरों में फ्यूल प्राइस आज भी सेम है. बता दें कि मार्च में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट हुई थी.

          शहर          पेट्रोल   डीजल

  1. दिल्ली         94.72   87.62
  2. नोएडा         94.83   87.96
  3. कोलकाता   104.95  91.76 
  4. चेन्नई          100.75  92.34
  5. गुरुग्राम       95.19   88.05 
  6. बेंगलुरु       102.86  88.94 
  7. चंडीगढ़       94.24   82.40 
  8. पटना          105.18  92.04
  9. जयपुर        104.88  90.36   
  10. लखनऊ      94.56   87.76
  11. हैदराबाद    107.41  95.65
  12. मुंबई          103.44  89.97

ये भी पढ़ें-गुरुग्राम में विदेशी कंपनी की महिला कर्मी से रेप की कोशिश, क्लाइंट होटल के कमरे में जबरन घुसा, फिर किया ऐसा काम


घर बैठे जानें पेट्रोल डीजल के दाम
अब आप घर बैठे ही SMS के जरिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बारे में पता कर सकते हैं. अगर आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो RSP और अपने शहर का कोड 9224992249 पर भेजें, बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP और शहर के कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें. इसके बाद आपको SMS के जरिए सारी जानकारियां मिल जाएंगी. एचपीसीएल उपभोक्ता को HP Price लिखना होगा और 9222201122 पर भेजना होगा.

इसके अलावा आप मोबाइल इंडियन ऑयल वन ऐप डाउनलोड कर सकते है. आपको यहां पर रोजाना के पेट्रोल और डीजल की कीमतें चेक कर सकते हैं.  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

petrol diesel price today latest rates petrol rates diesel rates saturday petrol rates sunday diesel rates check fuel rates at home 31 august fuel rates fuel rates today check fuel rates