Petrol-Diesel Price Today: Budget 2024 के बीच जानिए आज कितना सस्ता या मंहगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर का दाम

अनामिका मिश्रा | Updated:Jul 23, 2024, 08:41 AM IST

देशभर में हर दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) के दामों में बदलाव होता है. सोमवार, 23 जुलाई के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट कर दी हैं. आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली हैं. ऐसे में जानते हैं कि बजट से पहले पेट्रोल-डीजल के दामें में क्या बदलाव आया है.

आज संसद में बजट पेश होने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पेट्रोल-डीजल के दामों में क्या बदलाव हुआ है. सोमवार, 23 जुलाई के लिए ताजा पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं. आज इसी भाव पर फ्यूल मिलेगा. आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमत को अपडेट करती हैं. भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. 

जानें पेट्रोल-डीजल के दाम
महानगर      पेट्रोल      डीजल
दिल्ली         94.72     87.62
लखनऊ      94.56     87.76
मुंबई          103.44   89.97
कोलकाता   104.95   91.76 
चेन्नई          100.75   92.34
गुरुग्राम       95.19    88.05 
बेंगलुरु       102.86   88.94 
चंडीगढ़       94.24   82.40 
नोएडा         94.83   87.96
हैदराबाद    107.41  95.65
जयपुर        104.88  90.36
पटना          105.18  92.04


ये भी पढ़ें-Budget 2024: वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman पेश करेंगी बजट, जनता को हैं ये 5 बड़ी उम्मीदें   


घर बैठे जानें पेट्रोल डीजल के दाम
आप SMS करके पेट्रोल डीजल की कीमतों को घर बैठे जान सकते हैं. अगर आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो RSP और अपने शहर का कोड 9224992249 पर भेजें, बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP और शहर के कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें. इसके बाद आपको SMS के जरिए सारी जानकारियां मिल जाएंगी. एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखना होगा और 9222201122 पर भेजना होगा.

इसके अलावा आप मोबाइल इन्डियन ऑयल वन ऐप डाउनलोड कर सकते है. आपको यहां पर रोजाना के पेट्रोल और डीजल की कीमतें चेक कर सकते हैं.  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.  

petrol diesel price today petrol rates diesel rates 23 July fuel rates fuel rates today check fuel rates Crude Oil