President Election 2022: विपक्षी एकता को लगा बड़ा झटका, द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगा कांग्रेस का सहयोगी दल

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Jul 14, 2022, 07:37 PM IST

President Election 2022 को लेकर पहले ही यह शक जताया जा रहा था कि विपक्षी दलों में द्रौपदी मुर्मू के नाम पर टकराव हो सकता है और अब कुछ वैसी ही स्थिति हो गई है और नतीजा यह है कि जेएमएम और शिवसेना मुर्मू के समर्थन में आ चुके हैं.

डीएनए हिंदी: देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव 2022 (President Election 2022) को लेकर मतदान होना है. इससे पहले पक्ष और विपक्ष दोनों में ही खेमेबाजी शुरू हो गई है. वहीं विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के लिए लगातार मुसीबतें बढ़ रही हैं. वहीं हाल ही में कांग्रेस के साथ झारखंड में सरकार चला रही झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने ऐलान किया है कि वो राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का समर्थन करेगी.

दरअसल, झामुमो ने कहा है कि वह 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगा. इसके साथ ही एक और विपक्षी दल मुर्मू के पक्ष में खड़ा हो गया है. आपको बता दें कि फिलहाल मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल भी हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन में है. इसके बावजूद कांग्रेस और विपक्ष समर्थित प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बजाए सीएम हेमंत सोरेन ने द्रौपदी मुर्मू करने का समर्थन करने का ऐलान किया है. 

DGCA ने ट्रांसजेंडर ट्रेनी पायलट को मेडिकल टेस्ट दोबारा अप्लाई करने को कहा

आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू और सोरेन दोनों आदिवासी नेता हैं और संथाल जातीय समूह से ताल्लुक रखते हैं. इस समूह की झारखंड के साथ-साथ ओडिशा में भी बड़ी आबादी है. मुर्मू ओडिशा की रहने वाली हैं. मुर्मू ओडिशा की सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं.  ऐसे में  सोरेन उन्हें समर्थन देकर आदिवासियों में अपने वोट बैंक को मजबूत करने की ओर देख रहे हैं.

Petrol - Diesel Price: एकनाथ शिंदे सरकार ने महाराष्ट्र के लोगों को दी गुड न्यूज! 

हेमंत सोरेन का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने का यह ऐलान विपक्षी एकता को एक बड़ा झटका है. यह माना जा रहा था कि विपक्ष के प्रत्याशी को इस बार चुनाव में समर्थन मिलेगा लेकिन झामुमो ने इस मामले में द्रौपदी  मुर्मू को समर्थन देकर एक बड़ा झटका दिया है. वहीं इससे पहले शिवसेना ने भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान कर दिया था जो कि विपक्ष के लिए एक दोहरा झटका है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों (Latest Newsपर अलग नज़रिया अब हिंदी में (Hindi Newsपढ़ने के लिए, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर  और इंस्टाग्राम पर.

congress JMM bjp Yashwant Sinha Draupadi Murmu