President Oath Ceremony: कल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे CJI रमन्ना, 21 तोपों की दी जाएगी सलामी

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Jul 24, 2022, 05:31 PM IST

President Oath Ceremony का कार्यक्रम सामने आ गया है. सोमवार को द्रौपदी मुर्मू को चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे.

डीएनए हिंदी: सोमवार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) सर्वोच्च संवैधानिक पद यानी राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी और उसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी.  उन्हें  सर्वोच्च पद की शपथ सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के मुख्य जज एन.वी रमन्ना दिलाएंगे. राष्ट्रपति की शपथ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कार्यक्रम (President Oath Ceremony) जारी कर दिया है जिसके मुताबिक यह कार्यक्रम 10 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष यानी सेंट्रल हॉल में शुरू होगा. 

जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण के बाद ही द्रौपदी मुर्मू का सेंट्रल हॉल में संबोधन भी होगा. निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) और निर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचेंगे. इस समारोह में उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे. 

Inflation: महंगाई के मुद्दे पर RSS भी हुआ परेशान- रोटी, कपड़ा और मकान सस्ता करने की उठाई मांग

आपको बता दें कि 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनावों में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के खिलाफ जीतीं है. वे देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति है.  मुर्मू ने निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वैध वोट प्राप्त किए और भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता है. वे देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी.

Agnipath Scheme पर बोले राहुल गांधी, सुरक्षा और युवाओं का भविष्य खतरे में...

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Chief justice Draupadi Murmu president oath Ceremony