UP आ रही Bharat Jodo Nyay Yatra में नहीं शामिल होंगी प्रियंका गांधी, खुद बताई बड़ी वजह

नीलेश मिश्र | Updated:Feb 16, 2024, 04:08 PM IST

Priyanka Gandhi and Rahul Gandhi

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के यूपी में पहुंचने से ठीक पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी बीमार पड़ गई हैं.

राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से निकली भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है. आज ही यह यात्रा उत्तर प्रदेश-बिहार बॉर्डर पर स्थित चंदौली जिले नौबतपुर के रास्ते यूपी में पहुंची. पहले कहा गया था कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी भी यूपी में यात्रा के पहुंचते ही इसमें शामिल होंगी. अब प्रियंका गांधी ने खुद ट्वीट करके बताया है कि वह अभी इस यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगी. आज इस यात्रा का 34वां दिन है और प्रियंका गांधी इस यात्रा में अभी तक शामिल नहीं हुई हैं. अब उन्होंने बताया है कि वह बीमार पड़ गई हैं और वह उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. प्रियंका ने बताया है कि ठीक होते ही वह यात्रा में शामिल होंगी.

मणिपुर से 14 जनवरी को चली यह यात्रा अब यूपी पहुंच चुकी है. यूपी में खूब सक्रिय रहने वाली प्रियंका गांधी के बारे में कहा जा रहा था कि वह यूपी में ही इस यात्रा में शामिल होंगी. अब प्रियंका के अचानक बीमार होने पर इस बात को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं क्योंकि वह अभी तक एक भी बार इस यात्रा में शामिल नहीं हुई हैं.


यह भी पढ़ें- दहिसर हत्याकांड: आखिर Google History क्यों चेक करती है पुलिस?


UP पहुंचने से पहले ही आया प्रियंका का ट्वीट 
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है, "मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूँगी. तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं."


यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट ने दिया तलाक का फैसला, 'ससुराल वालों की दखलंदाजी क्रूरता'


पिछली बार दक्षिण से उत्तर की ओर चली भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी कई बार शामिल हुई थीं. उनके अलावा, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा, मां सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के दोनों बच्चे भी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में नजर आए थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Bharat Jodo Nyay Yatra Priyanka Gandhi Rahul Gandhi