Punjab Cabinet Expension: भगवंत मान कैबिनेट का होगा विस्तार, शामिल हो सकते हैं ये 5 चेहरे

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Jul 03, 2022, 04:56 PM IST

Punjab Cabinet Expension: राज्य में कल सीएम भगवंत मान सरकार की कैबिनेट का कल विस्तार होगा जिसके बाद उन्हें मिलाकर कैबिनेट की संख्या 15 तक पहुंज जाएगी.

डीएनए हिंदी: पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) और सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) के शपथग्रहण के बाद उनकी कैबिनेट का कल पहला विस्तार (Punjab Cabinet Expension) होने वाला है. ऐसे में यह माना जा रहा है कि पंजाब सरकार (Punjab Govt) 5 विधायकों को मंत्री बनाने वाली है. जानकारी के मुताबिक मंत्रियों के शामिल होने से पंजाब मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री सहित 15 तक पहुंच जाएगी. 

इस साल हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद और राज्य में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार बनने के बाद भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में 10 विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया गया था और अब 5 और विधायकों को शामिल किया जा सकता है. 

सीएम मान के मंत्रिमंडल का विस्तार

खबरों के मुताबिक सोमवार यानी कल पंजाब की भगवंत मान सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार (Punjab Cabinet Expension) होगा. विधायकों के नाम तो अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं लेकिन यह माना जा रहा है कि ये पांच विधायक सोमवार को शपथ ले सकते हैं.

  1. डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर, अमृतसर दक्षिण से विधायक
  2. अमन अरोड़ा, संगरूर की सुनाम सीट से दूसरी बार के विधायक
  3. फौजा सिंह सरारी, गुरु हर सहाय से विधायक
  4. चेतन सिंह जोड़ामाजरा, समाना, पटियाला से विधायक
  5. अनमोल गगन मान, खरड़ से विधायक

Umesh Kolhe Murder के आरोपी को 7 जुलाई तक NIA की कस्टडी, उदयपुर कांड की तरह की थी हत्या

अभी मान सरकार में हैं कुल 9 मंत्री

बता दें कि मई महीने में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था. इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग सीएम भगवंत मान के पास है. अब सोमवार यानी 4 जुलाई की शाम 5 बजे भगवंत मान कैबिनेट का विस्तार होगा.

उपचुनाव में हार के बाद एक्शन में Akhilesh Yadav, प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के नेता बर्खास्त

वहीं इस कैबिनेट विस्तार (Punjab Cabinet Expension) के बाद सीएम मान के कैबिनेट की संख्या मुख्यमंत्री समेत 15 हो जाएगी. आपको बता दें कि पंजाब सरकार की कैबिनेट में कुल 18 मंत्रियों की क्षमता है. वर्तमान में पंजाब कैबिनेट में 9 मंत्री हैं वहीं सीएम को मिलाकर यह संख्या दस हो जाती है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Bhagwant mann bjp punjab cabinet Punjab government Punjab Cabinet Expension