Draupadi Murmu के पक्ष में आईं उमा भारती, Yashwant Sinha को याद दिलाए बीजेपी वाले दिन

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Jun 22, 2022, 10:55 PM IST

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में काम कर चुके सिन्हा ने पार्टी नेतृत्व के साथ गंभीर मतभेदों के बाद वर्ष 2018 में भाजपा छोड़ दी थ

डीएनए हिंदी: BJP नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों द्वारा घोषित उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से बुधवार को आग्रह किया कि वह अपनी उम्मीदवारी वापस ले लें. उमा ने कहा कि अगर सिन्हा उनमें विश्वास करते हैं, जैसा कि वह भाजपा थिंक टैंक के रूप में रहते हुए कहा करते थे, तो उन्हें ऐसा करना चाहिए. BJP के नेतृत्व वाले NDA ने मंगलवार को ओडिशा की आदिवासी नेता द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया. वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को कांग्रेस, NCP और TMC सहित प्रमुख विपक्षी दलों ने संयुक्त उम्मीदवार घोषित किया है.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में काम कर चुके सिन्हा ने पार्टी नेतृत्व के साथ गंभीर मतभेदों के बाद वर्ष 2018 में भाजपा छोड़ दी थी. उमा भारती ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कहा कि यशवंत सिन्हा कभी भाजपा के ‘थिंक टैंक’ का हिस्सा थे और हर कोई उनके सुझावों का पालन करता था. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "NDA ने द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है, यह हम सब के लिए गर्व एवं उपलब्धि है. उनके राष्ट्रपति बनने से देश के संविधान की गरिमा एवं पूरे संसार में हमारे देश का सम्मान बढ़ेगा."

पढ़ें- Presidential polls 2022: द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा, राष्ट्रपति चुनाव में कौन है कितना मजबूत?

उमा भारती ने कहा, "विपक्ष ने यशवंत सिन्हा जी को अपना उम्मीदवार बनाया है। यशवंत सिन्हा जी पहले भारतीय जनता पार्टी में थे तथा अटल जी की सरकार में मंत्री बनने से पहले वह भारतीय जनता पार्टी के ‘थिंक टैंक’ का हिस्सा रहे, तब मैं भी उन बैठकों में भागीदारी करती थी." उन्होंने आगे कहा, "उस समय पर यशवंत सिन्हा जी जो बोलते थे यदि वह उसमें विश्वास करते हैं और उसका पालन करते हैं तो उन्हें राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से अपना नाम वापस ले लेना चाहिए."

पढ़ें- President Election: संयोग! दोनों उम्मीदवारों का झारखंड से है गहरा रिश्ता

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा, "उनकी NDA से नाराजगी हो सकती है किंतु जिन बातों पर हम यकीन करते हैं उसका पालन कहीं भी हो रहा हो तो हमें उस बात के खिलाफ खड़े नहीं होना चाहिए. अगर यही स्वतंत्र चेतना का अर्थ है तो मेरे बड़े भाई जैसे यशवंत सिन्हा जी मेरे अनुरोध को स्वीकार करें."

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Draupadi Murmu Yashwant Sinha president election