Chaudhary Santokh Singh: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुआ संतोख सिंह चौधरी का निधन, जानिए हैं कौन

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Jan 14, 2023, 10:29 AM IST

चौधरी संतोख सिंह. 

Chaudhary Santokh Singh: संतोख सिंह चौधरी, जालंधर का निधन हो गया है. वह भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए थे.

डीएनए हिंदी: कांग्रेस (Congress) सांसद चौधरी संतोख सिंह (Santokh Singh) का शनिवार को निधन हो गया. वह पंजाब के फिल्लौर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे. इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और बेहोश होकर गिर पड़े. उन्हें एंबुलेंस से तत्काल फिल्लौर के विर्क अस्पताल में भर्ती कराया गया. तबीयत संभली नहीं और उनका निधन हो गया. कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह और विजय इंदर सिंगला ने कहा है कि संतोख सिंह नहीं रहे.

उनके निधन के बाद राहुल गांधी की महत्वाकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा रुक गई है. पंजाब कांग्रेस की राजनीति में संतोख सिंह का कद बेहद ऊंचा है. वह पार्टी के कई अहम पदों पर रहे हैं. वह हमेशा चर्चा के केंद्र में भी रहे हैं. पैदल मार्च का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से शुरू हुआ था.

Bharat Jodo Yatra के दौरान खराब हुई तबीयत, कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन

कौन थे संतोख सिंह?

संतोख सिंह पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भी थे. वह जालंधर लोकसभा क्षेत्र से सांसद थे. प्रचंड मोदी लहर के बीच चौधरी संतोख सिंह ने 2014 और 2019 के आम चुनाव जीते. जालंधर में उनकी सियासी पकड़ बेहद मजबूत थी. आसपास के लोकसभा क्षेत्रों पर भी संतोख सिंह की पकड़ मानी जाती है.

कैसी रही है संतोख सियासी यात्रा?

साल 1978 में संतोख सिंह चौधरी पंजाब यूथ कांग्रेस के वाइस प्रेसीडेंट बनाए गए थे. साल 1987 में वह जिला कांग्रेस कमेटी, जालंधर के जिला अध्यक्ष बने. साल 1992 में वह पंजाब विधानसभा में पहली बार विधायक बने. वह 1992 से 1997 तक और 2002 औ 2007 के बीच विधायक रहे.

राजीव गांधी रात में 2 बजे तक सोने नहीं देते थे और आप भी, हुड्डा ने राहुल गांधी से कही मजेदार बात 

संतोख सिंह साल 1992 में ही पंजाब कांग्रेस के महासचिव बने. उन्हें मुख्य संसदीय सचिव भी बनाया गया. साल 1997 में वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बनाए गए. 2004 में वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वाइस प्रेसीडेंट बने. पंजाब के जालंधर निर्वाचन क्षेत्र से SAD पार्टी के पवन कुमार टीनू को हराकर वे 16वीं लोकसभा के लिए चुने गए. वह 2019 का भी चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Santokh Singh Who was Santokh Singh congress Bharat Jodo Yatra