आगरा में मिलेंगे पुराने 'दोस्त', INDIA Bloc के लिए क्यों खास है ये गठजोड़?

अभिषेक शुक्ल | Updated:Feb 25, 2024, 01:52 PM IST

Akhilesh Yadav और Rahul Gandhi.

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर, वहीं राहुल गांधी की कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के चीफ अखिलेश यादव (Akhilesh) भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी का साथ देने के लिए तैयार हैं. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध खत्म हो गया है.

सियासी जानकारों का कहना है कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी के साथ आने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई सियासी समीकरण सुलझ सकते हैं. 

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर लड़ने को तैयार हो गई है. कांग्रेस मथुरा और फतेहपुर सीकरी संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

सपा आगरा मंडल में आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और अलीगढ़ मंडल में अलीगढ़, हाथरस और एटा में चुनाव लड़ेगी. इन लोकसभा सीटों के इर्द-गिर्द ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकल रही है.


इसे भी पढ़ें- Modi सरकार के मजबूत सिपाही जिनके भरोसे BJP ने रखा मिशन 370 का लक्ष्य


 

अखिलेश यादव की यात्रा क्यों है अहम
-
समाजवादी पार्टी इन सीटों पर ओबीसी, जाट और मुस्लिम समीकरणों को साधना चाह रही है.
- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी, दोनों दलों की पकड़ अल्पसंख्यक समुदाय पर है.
- राहुल गांधी इन दिनों OBC और दलित वर्ग के समर्थन में खुलकर बयान देते हैं. अखिलेश यादव भी इसी समीकरण पर काम करते हैं.
- अखिलेश यादव के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उतरने की की वजह से यह संदेश गया है कि इंडिया ब्लॉक के नेता अब एकजुट हैं.

7 साल पहले भी आगरा में ऐसा ही नजरा दिखा था. 3 फरवरी 2017 को राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने 12 किलोमीटर लंबा रोड शो आयोजित किया था.


इसे भी पढ़ें- Farmers Protest: हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट और SMS सेवा बहाल, अब क्या है किसान आंदोलन का हाल? यहां पढ़ें


भारत जोड़ो न्याय यात्रा' रविवार को अलीगढ़ के जमालपुर से फिर शुरू हुई है. यह यात्रा दोपहर तक हाथरस के गांधी तिराहा तक पहुंचा. राज्य में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं.


इसे भी पढ़ें- Sudarshan Setu: PM मोदी ने किया सुदर्शन सेतु का उद्घाटन, क्या है भारत के सबसे लंबे केबल ब्रिज की खासियत?


कितनी लंबी है ये यात्रा?

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6,713 किमी की दूरी तय करने वाली है. इस यात्रा के जरिए 100 लोकसभा क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र और 110 जिले शामिल हैं.

उत्तर प्रदेश के बाद यह यात्रा मध्य प्रदेश, उसके बाद राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र की ओर निकलेगी. यह यात्रा 67 दिनों के बाद बाद 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी.

​​​​​​​देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

akhilesh yadav congress Bharat Jodo Nyay Yatra Rahul Gandhi INDIA Alliance