Bhagwant Mann का बड़ा ऐलान, कहा- आज लूंगा ऐसा फैसला जो इतिहास में किसी ने नहीं लिया होगा

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Mar 17, 2022, 03:24 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि वो राज्य की जनता के लिए एक बड़ा फैसला लेने वाले हैं.

डीएनए हिंदीः पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही भगवंत मान (Bhagwant Mann) एक्शन मोड में आ गए हैं. आज वह पंजाब की जनता के लिए बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं. भगवंत मान ने ट्वीट कर बताया कि वो पंजाब की जनता के लिए बड़ा फैसला करने वाले हैं, जिसका ऐलान जल्द ही किया जाएगा.

ट्वीट कर दी जानकारी 
भगवंत मान ने पंजाबी और हिंदी में किए ट्वीट में कहा, 'पंजाब की जनता के हित में आज एक बहुत बड़ा फैसला लिया जाएगा. पंजाब के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा. कुछ ही देर में ऐलान करूंगा.'
 

Koo App
A very big decision will be taken today in the interest of Punjab. No one in the history of Punjab would have taken such a decision till date. I’ll announce shortly...
 
- Bhagwant Mann (@bhagwantmann) 17 Mar 2022

बता दें कि भगवंत मान ने बुधवार को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. वह पंजाब के 17वें सीएम बने हैं. राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भगत सिंह के गांव खटकर कलां में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.  

भगवंत मान पंजाब