Rahul Gandhi की न्याय यात्रा में शामिल हुईं Priyanka, कब आएंगे अखिलेश? जानिए तारीख

Written By अभिषेक शुक्ल | Updated: Feb 24, 2024, 12:57 PM IST

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी. (तस्वीर-ANI)

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अब प्रियंका गांधी भी शामिल हो गई हैं. कांग्रेस इस यात्रा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को साधने की कोशिश में जुड़ गई है.

कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आगे बढ़ गई है. प्रियंका गांधी वाड्रा भी अब अपने भाई के साथ शामिल हुईं.

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने कहा, 'राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरादाबाद से फिर से शुरू हुई. राहुल के साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं. यात्रा जब मुरादाबाद की सड़कों पर आगे बढ़ी तो विभिन्न क्षेत्रों के लोग वहां मौजूद थे.'
 


इसे भी पढ़ें- UP के कासगंज में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बच्चों सहित 15 की मौत




खुले जीप की सवारी कर रहे राहुल-प्रियंका
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दोनों खुली जीप में नजर आ रही हैं. यात्रा में शामिल लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए. 

राहुल और प्रियंका गांधी जनता का अभिवादन करते नजर आए. प्रियंका गांधी सप्ताहांत में उत्तर प्रदेश के शेष चरण में यात्रा का हिस्सा बनेंगी. उन्हें यात्रा के उत्तर प्रदेश के चंदौली में प्रवेश करने पर इसमें भाग लेना था.

प्रियंका गांधी अब मुरादाबाद से राहुल गांधी के साथ जाएंगी और अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस एवं आगरा होते हुए रविवार को फतेहपुर सीकरी में भी रहेंगी. 

कब अखिलेश आएंगे साथ?
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में यात्रा में शामिल होंगे. कांग्रेस ने कहा है कि 26 फरवरी से 1 मार्च तक यात्रा को कुछ दिन रुकेगी. राहुल गांधी 27 फरवरी और 28 फरवरी को ब्रिटेन स्थित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दो विशेष व्याख्यान देने जा रहे हैं.

 


इसे भी पढ़ें- Farmers Protest: किसानों का कैंडल मार्च आज, अब क्या क्या करेंगे प्रदर्शनकारी? 10 पॉइंट्स में जानिए


क्या होगा राहुल गांधी का अगला कार्यक्रम?
राहुल गांधी वहां से लौटकर दिल्ली में कुछ अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे. 2 मार्च को दोपहर दो बजे धौलपुर से एक बार फिर यात्रा शुरू होगी. इसके बाद यह मध्य प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर और उज्जैन समेत कई जिलों से गुजरेगी. राहुल गांधी पांच मार्च को दोपहर दो बजे उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे. (इनपुट: भाषा)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.