खतरे के निशान से कितना ऊपर है यमुना का पानी? अब कैसा है दिल्ली का हाल

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Jul 16, 2023, 11:51 AM IST

Delhi Flood Yamuna Water Alert

Delhi Floods Updates: दिल्ली एनसीआर में भारी के चलते बाढ़ का कहर जारी है. हालांकि अब धीरे-धीरे यमुना के जल स्तर में गिरावट जारी है लेकिन अभी भी जलभराव की समस्या खत्म नहीं हुई है.

डीएनए हिंदी: उत्तर भारत में मॉनसून (Delhi Monsoon Rain) और पश्चिमी विक्षोभ की साझा सक्रियता से हो रही बारिश मुसीबत बन गई है. बारिश से बढ़े नदियों के जलस्तर ने पंजाब, हरियाणा और राजधानी दिल्ली तक में बाढ़ की तबाही ला दी है. दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से जारी इस बाढ़ (Delhi Flood) के कहर के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है और लोगों को पीने के पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है. यमुना नदी के बढ़े जलस्तर से जूझ रही दिल्ली के लिए राहत की बात यह है कि अब धीरे-धीरे ही सही, लेकिन यमुना का जलस्तर (Water Level) नीचे आ रहा है. सवाल यह है कि आखिर इस जलप्रलय से राहत कब मिलेगी और वो कौन सा खतरे का निशान है जिसके नीचे आते ही दिल्ली को बाढ़ से परमानेंट राहत मिलेगी.

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज 6 बजे सुबह दिल्ली में यमुना का जलस्तर 206.14 मीटर रिपोर्ट किया गया था. इसमें गिरावट जारी है लेकिन अभी भी ये खतरे के निशान से काफी ऊपर है, जिसके चलते दिल्ली के कई इलाकों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है और रास्तों को बंद कर रखा है. लाल किले के पीछे पानी कम तो हुआ है लेकिन अभी भी अंडर पास पूरा पानी मे डूबा हुआ है. इसके अलावा निगमबोध घाट अभी भी अस्थायी तौर पर बंद है और निगमबोध घाट पूरी तरह जल मग्न है, यहां की सड़कें भी पूरी तरह पानी मे डूबी हैं.

यह भी पढ़ें- क्यों जरा सी बारिश नहीं झेल पाती दिल्ली, 1978 से 2023 तक क्या बदला?

जलभराव खत्म होने पर खोले गए कई रास्ते

बता दें कि यमुना नदी का जलस्तर घटने के बाद से कुछ जगहों पर राहत मिली है और रास्तों को भी खोला गया है. उम्मीद की जा रही है कि अगर बारिश नहीं हुई तो आज दिल्ली में जलभराव खत्म हो जाएगा, हालांकि लेकिन मौसम विभाग ने आज दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट जारी किया है. शनिवार रात 8 बजे तक यमुना का जलस्तर घटकर 206.87 था जो कि अब नीचे आकर 206.14 पर रुका है. 

यह भी पढ़ें- Delhi Floods: दिल्ली-NCR में फिर हुई तेज बारिश, फिर बढ़ सकता है यमुना का जलस्तर

भले ही यमुना का जलस्तर कुछ कम हुआ हो लेकिन अभी भी कई इलाकों में बाढ़ का कहर जारी है. आईटीओ से लेकर अक्षरधाम यमुना बाजार, राजघाट में बाढ़ का पानी भरा हुआ है जिसके चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

कुछ इलाकों में मिली राहत

हालांकि, कई रास्तों से जलभराव की समस्या खत्म भी हुई है. इनमें मजनू का टीला से लेकर कश्मीरी गेट तक की सड़क भी शामिल है. इस मामले में जल्द ही राहत के बाद खुले रास्तों को लेकर नया अपडेट जारी किया जा सकता है लेकिन अभी भी दिल्ली का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में है, क्योंकि यमुना के जल स्तर में कमी की रफ्तार काफी धीमी है.

यह भी पढ़ें- बाढ़ बारिश से बेहाल दिल्ली, अब कैसा है हाल, क्या कर रही सरकार?  

खतरे के निशान के कितना ऊपर है यमुना का जलस्तर?

सवाल यही है कि आखिर दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से कितना ऊपर बह रही है. लेटेस्ट सुबह 6 बजे के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में अभी यमुना 204.14 मीटर के निशान पर बह रही है जबकि राजधानी में यमुना का वॉर्निग लेवल यानी चेतावनी का स्तर 204.50 मीटर होता है और खतरे का स्तर 205.33 मीटर है. ऐसे में माना जा रहा है कि आज शाम तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर नीचे जा सकते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Delhi Floods yamuna water level