Droupadi Murmu Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Jul 25, 2022, 10:01 AM IST

द्रौपदी मुर्मू 

Droupadi Murmu Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी. शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति एम, वेंकैया नायडू, पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे.

डीएनए हिंदी: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) आज (25 जुलाई) को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना (CJI NV Ramana) उन्हें 15वें राष्ट्रपति पद के रूप में शपथ दिलाएंगे. उसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी. शपथ ग्रहण के बाद नई राष्ट्रपति देश को संबोधित करेंगी.

केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10.15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होगा. शपथ समारोह में पहले निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) और निर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचेंगे. साथ ही उपराष्ट्रपति एम, वेंकैया नायडू, पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के चीफ, संसद सदस्य और सरकार में प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें-  Droupadi Murmu Oath: 25 जुलाई को ही शपथ क्यों लेते हैं राष्ट्रपति, कहीं इसके पीछे ये वजह तो नहीं?

संसद के केंद्रीय कक्ष में समारोह के समापन के बाद द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी. यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा.

ऐसा होगा शपथ ग्रहण समारोह

Delhi Traffic Police advisory
राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. जिसके मुताबिक, ऐतिहासिक समारोह के चलते लुटियंस दिल्ली में भयंकर जाम (Delhi Police traffic advisory) लग सकता है. अगर इस रास्ते में आपका दफ्तर है या किसी काम से आपको आज जाना है तो खास ख्याल रखें. सोमवार सुबह 9 बजे से दोपहर तक कौटिल्य मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, तीन मूर्ति गोल चक्कर, अकबर रोड, गोल मेठी गोल चक्कर, कृष्णा मेनन मार्ग, विजय चौक, के. कामराज मार्ग की ओर नहीं जाने की सलाह दी है. इसके अलावा, सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर, रफी मार्ग, रेल भवन गोल चक्कर, संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, पटेल चौक गोल चक्कर, रायसीना रोड, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, मौलाना आजाद रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग भी बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे CJI रमन्ना, 21 तोपों की दी जाएगी सलामी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Draupadi Murmu Draupadi Murmu oath ramnath kovind PM Narendra Modi