'नेहरू के बारे में फैलाई जा रही झूठी बातें', हिमाचल में महात्मा गांधी के पोते के छलके आंसू

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Oct 16, 2022, 07:05 PM IST

महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी खुशवंत सिंह लिटफेस्ट कार्यक्रम में बोलते हुए

महात्मा गांधी के पोते राजमोहन TMC सांसद महुआ मोइत्रा के महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, विभाजन और समकालीन भारत पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे.

डीएनए हिंदी: हिमाचल प्रदेश के कसौली में खुशवंत सिंह लिटफेस्ट कार्यक्रम में हिस्सा लेने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के पोते राजमोहन गांधी भी पहुंचे. इस दौरान वो देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में गलत आलोचना करने वालों पर खूब बरसे. राजमोहन गांधी ने कहा कि नेहरू एक महान और प्रतिभाशाली व्यक्ति थे, उनके बारे में झूठी बातें की जा रही हैं.

महात्मा गांधी के पोते और इतिहासकार राजमोहन गांधी शनिवार को कसौली में कहा कि जवाहरलाल नेहरू के बारे में झूठ फैलाया जा रहा है. मुझे इस बात का बहुत दुख है. आप उनकी नीतियों की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन एक अच्छे इंसान के बारे में गंदी और झूठी बातें फैलाने का अधिकार किसने दिया? मैं इससे बहुत आहत हूं.  नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 14 साल जेल में बिताए. इसी दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई. नेहरू के बारे में बात करते हुए राजमोहन के आखों में आंसू भी छलक आए.

ये भी पढ़ें- Vaishali Thakkar Suicide: किसके लिए 'जान' देने को तैयार थीं वैशाली, आखिरी Video में दिया बड़ा इशारा?  

नेहरू के बारे में फैलाया गया झूठ
महात्मा गांधी के पोते कार्यक्रम के दौरान TMC सांसद महुआ मोइत्रा के महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, विभाजन और समकालीन भारत के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे. उन्होंने कहा कि जब मैं हिमालय को देखता हूं तो उसके बारे में अधिक गहराई से महसूस करता हूं. नेहरू भी हिमालय से प्यार करते थे. हिमालय विरोध करेगा और पृथ्वी विरोध करेगी, आप उनकी नीतियों की आलोचना कर सकते हैं लेकिन आपको उनके बारे में झूठ फैलाने का क्या अधिकार है? मैं इस बारे में गहराई से महसूस करता हूं.

ये भी पढ़ें- 'भारत में भुखमरी नहीं, बल्कि अन्य देशों के लोगों को भूख नहीं लग रही',  राहुल का PM मोदी पर तंज

पूर्वजों के बारे में झूठी अफवाह फैलाना गलत
उन्होंने आगे कहा कि झूठ के आधार पर करोड़ों लोगों ने यह मानना शुरू कर दिया कि मोतीलाल नेहरू मुस्लिम थे. यह झूठ वर्षों से फैलाया गया है. कुछ कहते है कि नेहरू मुस्लिम थे जबकि ऐसा नहीं है और कोई अपराध नहीं है. राजनीतिक फायदे के लिए आपको किसी के बारे में गलत झूठ फैलाने का कोई हक नहीं है कि आपके पूर्वज यह या वह थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Mahatma Gandhi Jawahar Lal Nehru Rajmohan Gandhi himachal pradesh