Chandrayaan-3 ने खींची चंद्रमा की पहली तस्वीर, ISRO ने किया शेयर, आपने देखी क्या?

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Aug 06, 2023, 10:56 PM IST

ISRO के Chandrayaan-3 ने खींची है ये तस्वीर.

चंद्रयान-3 ने शनिवार को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के बाद तस्वीरें लीं हैं. इसे इसरो ने शेयर किया है.

डीएनए हिंदी: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 कामयाबी की ओर बढ़ रहा है. चंद्रयान ने चंद्रमा के ऑर्बिट में पहुंचने के बाद चांद की कुछ तस्वीरें खींची हैं. इसरो ने इसे शेयर किया है. वीडियो में चांद भी साफ नजर आ रहा है, वहीं चंद्रयान के कुछ हिस्से भी नजर आ रहे हैं.

मिशन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, '5 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के ऑर्बिट में एंट्री के दौरान चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की तस्वीर ली है.' इसरो का मिशन मून, अब तक सही तरीके से आगे बढ़ रहा है. अंतरिक्ष एजेंसी को उम्मीद है  कि विक्रम लैंडर 23 अगस्त तक चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा.

चंद्रयान-3 के वीडियो में क्या है खास?

इसरो के जरिए शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि चंद्रमा पर नीले हरे रंग के कई गड्ढे हैं. यह वीडियो रविवार देर रात होने वाली दूसरी बड़ी गतिविधि से कुछ घंटे पहले जारी किया गया है. लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें- मणिपुर में बीरेन सरकार को झटका, कुकी पीपुल्स एलायंस ने छोड़ा NDA का साथ, क्या हैं इसके मायने?

चंद्रयान-3, इसरो का मानवरहित मून मिशन है. चंद्रयान-3 शनिवार को चंद्रमा की ऑर्बिट में दाखिल हुआ था. वहीं से चंद्रमा की तस्वीरें ली गई हैं. भारत के इस महत्वाकांक्षी मिशन पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में बड़ा ट्रेन हादसा, 7 बोगियां पटरी से उतरीं, 33 की मौत, 80 घायल

चंद्रयान-3 लॉन्च होने के 41 दिन बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच रहा है. चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया है. चांद के इस हिस्से तक, अभी तक कोई देश नहीं गया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Chandrayaan-3 lunar orbit moon spacecraft ISRO