UP Lok Sabha Election Result 2024: यूपी में सपा की साइकिल पड़ी भारी, इंडिया ब्लॉक 43 और NDA 36 सीट पर चल रहा आगे

कुलदीप पंवार | Updated:Jun 04, 2024, 06:52 PM IST

UP Lok Sabha Election Result 2024: उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें आती हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में यहां BJP ने 62 सीट जीती थी और सपा के खाते में 5 सीट आई थी. इस बार सपा-कांग्रेस ने साझा गठबंधन उतारा है. पढ़ें Lok Sabha Chunav Result के Live Updates.

UP Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. 543 लोकसभा सीटों पर बहुमत के लिए 272 सीटों के जादुई आंकड़े पर सबकी निगाह है. कुछ ही घंटों में स्पष्ट हो जाएगा कि BJP या Congress में से किसके नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत मिली है. ऐसे में सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश पर टिकी हुई है, जिसे दिल्ली का दरवाजा कहा जाता है. उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीट हैं यानी यहां जिस दल को ज्यादा सीट मिलती है, उसके लिए दिल्ली में सरकार बनाना उतना ही आसान हो जाता है. लोकसभा चुनाव 2019 में BJP ने यहां 62 सीट जीती थी, जबकि उसके नेतृत्व वाले NDA को 64  सीट मिली थीं. इस बार भाजपा का प्रमुख मुकाबला सपा-कांग्रेस गठबंधन से हैं. पिछली बार सपा ने 5 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती थी. सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने इस बार भाजपा को प्रदेश में पटखनी देने का दावा किया है. यह दावा कितना सफल रहा है, जाननें के लिए पढ़ते रहें रिजल्ट के पल-पल के Live Updates-

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Lok Sabha Elections 2024 UP Lok Sabha Elections 2024 BJP in Lok Sabha Elections 2024 bsp in lok sabha elections 2024 Congress in Lok Sabha Elections 2024 CM Yogi Adityanath akhilesh yadav BJP vs SP