Ram Mandir Pran Pratishtha: सचिन तेंदुलकर से मुकेश अंबानी तक, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या पहुंची ये हस्तियां

कुलदीप पंवार | Updated:Jan 22, 2024, 07:47 PM IST

Ayodhya Ram Mandir Updates: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है. रामलला को 550 साल बाद दोबारा मंदिर में विराजमान होता देखने के लिए नामी-गिरामी हस्तियां पहुंची हुई थीं.

डीएनए हिंदी: Ayodhya Ram Mandir Latest News- अयोध्या में महज दो महीने पहले दीपावली मनाई गई थी, लेकिन सोमवार को एक बार फिर सरयू तट हजारों दीयों की रोशनी से जगमग था. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के भव्य आयोजन में करीब 550 साल बाद रामलला को फिर से मंदिर के अंदर विराजमान किया गया है. इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए देश-विदेश से हजारों मेहमान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के न्योते पर अयोध्या पहुंचे हुए थे. राजनीतिक दिग्गजों से लेकर उद्योग जगत, खेल जगत, कला जगत और फिल्म जगत तक की हस्तियां इस मौके पर रामलला के दर्शन करने पहुंची हुई थीं.

आइए आपको बताते हैं कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कौन-कौन सी हस्ती शामिल हुई हैं.

1. पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर

2. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

3. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत

4. एस्सल ग्रुप के चेयरमैन व पूर्व राज्य सभा सांसद सुभाष चंद्रा

5. बॉलीवुड सुपरस्टार एक्टर अमिताभ बच्चन व उनके बेटे अभिषेक बच्चन

6. उद्योगपति मुकेश अंबानी व उनकी पत्नी नीता अंबानी

7. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा

8. उद्योगपति गौतम अडानी

9. दक्षिण भारतीय सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत

10. दक्षिण भारतीय अभिनेता चिरंजीवी व उनके बेटे राम चरण

11. बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर व उनकी पत्नी आलिया भट्ट कपूर

12. रामायण में राम-सीता बने अभिनेता अरुण गोविल व दीपिका चिखलिया

13. पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले

14. भाजपा महासचिव बीएल संतोष

15. बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र मोहन शास्त्री

16. अध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर

17. राम मंदिर आंदोलन का प्रमुख चेहरा साध्वी उमा भारती व साध्वी ऋतंभरा

18. भाजपा सांसद व बॉलीवुड अभिनेत्री हेमामालिनी

19. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत

20. बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल व उनकी पत्नी कटरीना कैफ

21. बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित व उनके पति श्रीराम नेने

22. बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना

23. मशहूर कवि कुमार विश्वास

24. बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा व उनकी पत्नी लिन लैशराम

25. भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष व पूर्व दिग्गज एथलीट पीटी ऊषा

26. योग गुरु बाबा रामदेव

27. ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल

28. भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा

29. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद

30. पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज

31. ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त

32. उद्योगपति अनिल अंबानी

33. उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला

34. उद्योगपति अनिल अग्रवाल

35. उद्योगपति एनआर नारायण मूर्ति

36. बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर

37. आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू

38. बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक सुभाष घई

39. बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम

40. बॉलीवुड अभिनेता मनोज जोशी

41. दक्षिण भारतीय अभिनेता पवन कल्याण

42. रामकथा वाचक मोरारी बापू

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

ram mandir inauguration ayodhya ram mandir Ram Mandir Pran Pratishtha ayodhya ram mandir pran pratishtha