UP Nikay Chunav Results 2023: पहली बार प्रदेश में सभी मेयर भाजपा के, पढ़ें कहां से कौन और कितने वोट से जीता

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:May 13, 2023, 11:26 PM IST

UP Nikay Chunav 2023 में भाजपा की बड़ी जीत पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिठाई खिलाई. (फोटो- Video Grab)

UP Mayor Election Results 2023: लखनऊ में भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल और गाजियाबाद में भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने 2-2 लाख से भी ज्यादा वोट से जीत हासिल की है.

डीएनए हिंदी: UP Municipal Election Results 2023- उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार को पूरी हो गई है. भाजपा की भगवा आंधी में प्रदेश के सभी नगर निगमों से विपक्षी दल उड़ गए हैं. भाजपा ने पहली बार प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों के मेयर पद पर कब्जा करते हुए उनमें केंद्र, राज्य और नगर की 'ट्रिपल इंजन' सरकार बना दी है. लखनऊ की मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने प्रदेश में सबसे ज्यादा अंतर से जीत हासिल की है, जबकि कई अन्य जगह पर भी भाजपा प्रत्याशी और दूसरे नंबर पर रहे विपक्षी नेता के बीच का मार्जिन 1 लाख वोट से ज्यादा का रहा है. कानपुर, बरेली और मुरादाबाद में भाजपा के मौजूदा मेयर अपनी सीट बचाने में सफल रहे हैं.

अयोध्या, शाहजहांपुर और मथुरा-वृंदावन में पहला मेयर भाजपा का

प्रदेश में तीन नवगठित नगर निगम में पहली बार मेयर पद का चुनाव हो रहा था. इन तीनों नगर निगमों प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या, प्रभु श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा-वृंदावन और शाहजहांपुर में भाजपा ने जीत हासिल की है. इसका मतलब है कि इन तीनों नगर निगम में मेयर पद पर सबसे पहला नाम भाजपा का लिखा जाएगा.

प्रदेश की टॉप-5 मेयर सीट पर ये रहा परिणाम

प्रदेश की टॉप-5 हॉट सीट में राजधानी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी, कानपुर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की कर्मभूमि प्रयागराज शामिल हैं. 

  1. लखनऊ: भाजपा की सुषमा खर्कवाल (502,680 वोट) ने सपा की वंदना मिश्रा को रिकॉर्ड 204,161 वोट से हराया है.
  2. वाराणसी: भाजपा उम्मीदवार अशोक तिवारी ने सपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह को एक लाख 33 हजार वोट से हराकर यहां लगातार छठी बार भगवा मेयर दिया है. 
  3. कानपुर: भाजपा की मौजूदा मेयर प्रमिला पांडे (440353 वोट) ने सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी की पत्नी वंदना बाजपेयी (262507 वोट) को हराया है.
  4. गोरखपुर: भाजपा के डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव (180629 वोट) ने सपा की एक्ट्रेस काजल निषाद (119753 वोट) को हराया.
  5. प्रयागराज: भाजपा के उमेश चंद्र गणेश केसरवानी (2.35 लाख वोट) ने सपा के अजय श्रीवास्तव (1.06 लाख वोट) को हराया.

अन्य नगर निगमों में ये रहे मेयर पद के परिणाम

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

UP Nikay Chunav 2023 UP Nikay Chunav Results Live UP municipal election 2023 Up Municipal polls 2023