MCD चुनावों का बहिष्कार करेंगे आंगनबाड़ी कर्मचारी, AAP-BJP के खिलाफ चलाएंगे वोटबंदी कैंपेन!

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Nov 10, 2022, 10:47 PM IST

MCD चुनावों में इस बार कम मतदान हुआ है.

आंगनबाड़ी कर्मचारियों का गुस्सा AAP और BJP दोनों के खिलाफ स्पष्ट तौर पर नजर आ रहा है. दोनों ने चुनावों के बहिष्कार की घोषणा की है.

डीएनए हिंदी: दिल्ली के नगर निगम चुनावों (MCD Election 2022) के खिलाफ आंगनबाड़ी कर्मचारियों का एक संघ सक्रिय रूप से उतर आया है. संघ का कहना है कि दिल्ली नगर निगम चुनावों का व्यापक तौर पर बहिष्कार किया जाएगा. संघ का कहना है कि उनके 884 कर्मचारियों की सेवा को ‘मनमाने तरीके’ से खत्म करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और  आम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा. 

MCD के 250 वार्ड के लिए चुनाव अगले महीने 4 दिसंबर होंगे और नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे. आंगनबाड़ी संघ का यह फैसला दोनों पार्टियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है.

दिल्ली राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिका संघ की प्रमुख शिवानी कौल ने दावा किया कि संघ के तहत आने वाली सभी 22,000 आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिकाएं और उनके परिवार के सदस्य वोट नहीं डालेंगे. शिवानी कौल ने यह भी कहा है कि संघ दोनों दलों के खिलाफ 'वोट बंदी' अभियान भी चलाएगा. 

हिमाचल में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, वादों की बौछार कर रही कांग्रेस, क्या BJP पर बढ़ेगा दबाव?

BJP और AAP के लिए पॉलिटिकल टूल बने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता!

शिवानी कौल ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक दलों ने हमेशा आंगनबाड़ी कर्मियों और सहायिकाओं को वोट बैंक माना है और अभियानों में उनका इस्तेमाल एक टूल की तरह किया क्योंकि उन्हें पता है कि हमारी पहुंच हर गली तक है. हम उन सभी दलों को निशाना बनाएंगे जिन्होंने हमारी कर्मियों की सेवा समाप्त की है और उनकी संवैधानिक मांगों को नहीं सुना.

भारत जोड़ो यात्रा बिगाड़ रही 2 राज्यों में कांग्रेस का गेम, BJP के लिए आसान हो गया चुनाव!

क्या कांग्रेस का साथ देंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता?

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कांग्रेस से भी बहुत खुश नजर नहीं आ रहे हैं. आंगनबाड़ी सहायिका अनीता ने कहा कि कांग्रेस कोई अपवाद नहीं है क्योंकि पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने उच्च न्यायालय में बर्खास्त कर्मियों के खिलाफ एक मामले में दिल्ली सरकार का प्रतिनिधित्व किया था. 

Himachal Election 2022: आधी आबादी को लुभाने पर टिकी कांग्रेस की निगाह, रैली में सीधे महिलाओं के पास पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा

अनीता ने आरोप लगाया है कि हमने हड़ताल के दौरान सभी दलों का असली रंग देख लिया है. हमारे खिलाफ BJP और AAP दोनों ने मिलकर काम किया. कांग्रेस भी कोई अपवाद नहीं है.

Gujarat Election: कांग्रेस को एक और झटका, भाजपा में शामिल होगा यह विधायक

अपने इलाकों में चुनाव प्रचार नहीं करने देंगे आंगनबाड़ी कर्मचारी!

अनीता ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मी BJP और AAP नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार करने नहीं देंगी. संघ ने कहा कि न्यूनतम वेतन में इजाफा और काम के सम्मानजनक घंटों की मांग को लेकर 39 दिन की हड़ताल में हिस्सा लेने पर दिल्ली सरकार ने 884 आंगनबाड़ी कर्मियों को बर्खास्तगी का नोटिस दे दिया है. 11,942 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. (इनपुट: भाषा)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

MCD Election 2022 Aganwadi Workers AAP bjp