Happy Lohri  Wishes 2023 :मूंगफली दी खुशबू ते गुड़ दी मिठास के साथ दें अपनों को लोहड़ी की बधाईयां

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Jan 13, 2023, 01:33 PM IST

Lohri के त्योहार पर आप अपने से दूर हैं तो उन्हें मैसेज भेजकर ही सही लोहड़ी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.  

डीएनए हिंदी: Happy Lohri Wishes 2023 : इस साल 14 जनवरी 2023 को लोहड़ी का त्योहार (Lohri Festival) मनाया जाएगा. उत्तर भारत में इस त्योहार को बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है. इस त्योहार को खास रूप से देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू में मनाया जाता है. इस त्योहार पर लोग अपने दोस्त, रिश्तेदार, पड़ोसी और सभी जानकारों को बधाई देते हैं. बधाई मैसेज भेजते हैं. आप भी लोहड़ी के मौके पर अपने करीबियों से दूर हैं, तो उन्हें मैसेज या वॉट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर लोहड़ी के त्योहार की बधाई दे सकते हैं.

लोहड़ी की आग, दुखों का कर दे विनाश,
और उसकी रोशनी भरे, आपके जीवन में खुशियों का प्रकाश
लोहड़ी की बहुत बहुत शुभकामनाएं

दिल की खुशी और अपनों का प्यार 
मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार

मूंगफली दी खुशबू ते गुड़ दी मिठास,
मक्के दी रोटी, सरसों का साग,
दिल की खुशी ते अपनों दा प्यार,
मुबारक होवे तुम्हें लोहड़ी का ये त्योहार

भांगड़ा- गिद्दा की कर लो तैयारी, 
आ गई लोहड़ी मनाने की बारी, 
अब सब इकट्ठे हो जाओ, 
आओ मिलकर लोहड़ी मनाओ. 

हवाओं के साथ अरमान भेजा है 
नेटवर्क के जरिए पैगाम भेजा है
मिले फुर्सत तो कबूल कर लेना
हमने सबसे पहले आपको 
लोहड़ी का पैगाम भेजा है
लोहड़ी की शुभकामनाएं

lohri wishes lohri quotes lohri messages lohri images