Smelly Armpits Remedy: पसीने के कारण अंडरआर्म से आने लगी है बदबू? ट्राई करें ये 7 नेचुरल डिओडोरेंट, तुरंत दिखेगा असर

Smelly Armpits Remedy: गर्मी के मौसम में पसीने के कारण अंडरआर्म से बदबू आने लगती है, ऐसे में इन 7 घरेलू नुस्खों को आजमाकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं. 

डीएनए हिंदीः गर्मियों के मौसम में शरीर का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि इस मौसम में धूप और गर्मी के कारण बॉडी पसीने से भीग जाती है और शरीर से बदबू आने लगते हैं (Smelly Armpits Remedy). इसके अलावा गर्मियों में अंडरआर्म की बदबू भी बढ़ जाती है. दरअसल अंडरआर्म में पसीने का एक विशेष ग्रुप होता है जो बैक्टीरिया उत्पन्न करता है और ये बैक्टीरिया अंडरआर्म (Smelly Underarms) की बदबू का कारण बनते हैं. इतना ही नहीं गर्मियों में वातावरण में अधिक नमी होती है, जो अंडरआर्म में फंगल संक्रमण का कारण भी बन सकती है.  इसलिए अंडरआर्म की बदबू को कम करने (Natural Deodorants For Smelly Armpits) के लिए शरीर को स्वच्छ और सूखा रखना चाहिए. इसके अलावा आप अंडरआर्म की बदबू को कम करने के लिए इन 7 उपायों को भी अपना सकते हैं. 

सोडा और नींबू

इसके लिए एक चम्मच सोडा को थोड़े से पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और फिर उसमें एक नींबू का रस मिलाएं. इसके बाद इस मिश्रण को अपने अंडरआर्म पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें. 

एप्पल साइडर विनेगर

इसके लिए एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को थोड़े से पानी में मिलाकर अपने अंडरआर्म पर लगाएं. ऐसा करने से बैक्टीरिया और बदबू दोनों को कम किया जा सकता है.

हल्दी-Turmeric For Joint Pain

हल्दी में करक्यूमिन (curcumin) पाया जाता है जो एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाला एक शक्तिशाली कंपाउंड है. इतना ही नहीं हल्दी, जोड़ों के बीच एक गर्मी पैदा करता है और जोडों के दर्द को कम करने में मददगार साबित होता है और ज्वाइंट्स के काम काज को तेज करता है. इसलिए रोज रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं. 

गुलाब जल

अंडरआर्म पर गुलाब जल लगाने से बदबू दूर होती है. इसके लिए आप सीधे इसे अपने अंडरआर्म पर स्प्रे कर सकते हैं.

व्हाइट विनेगर

व्हाइट विनेगर अंडरआर्म की बदबू को खत्म करने में मदद करता है. इसके लिए आप इसे नमक के साथ मिलाकर अपने अंडरआर्म पर लगा सकते हैं.

बादाम का तेल

बादाम के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को चिकना बनाए रखते हैं और बदबू को भी कम करते हैं. इसलिए रोजाना अपने अंडरआर्म में बादाम का तेल लगाएं.

 टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल एक नेचुरल एंटीबैक्टीरियल तेल होता है, जो अंडरआर्म की बदबू को कम करने में मदद करता है.