trendingPhotosDetailhindi4027397

World Hottest Places: विश्व की 5 सबसे गर्म जगह, यहां तापमान पहुंच चुका है 70 डिग्री पार

World Hottest Places : दिल्ली में तापमान 49 डिग्री है और अफरा-तफरी फैली हुई है. क्या आप जानते हैं कुछ जगहों पर  तापमान 70 पार भी पहुंच जाता है.

गर्मियों के इस मौसम में भारत भीषण लू की स्थिति से गुजर रहा है. उत्तर और मध्य भारत के कई स्थानों में पिछले सप्ताह तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. इन दिनों दोपहर के समय धूप का प्रकोप इतना ज्यादा होता है कि घर से बाहर निकलना लगभग मुश्किल हो जाता है. क्या आपको पता है कि विश्व के कुछ स्थानों पर  तापमान 70 पार भी पहुंच जाता है. आइए जानते हैं, विश्व के 5 सबसे गर्म स्थानों(World Hottest Places) के बारे में. 

1.बंदर-ए मानशहर, ईरान

बंदर-ए मानशहर, ईरान
1/5

बंदर-ए-महशहर में जुलाई 2015 में 74 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था. इससे पहले यहां का उच्चतम तापमान  51 डिग्री था. 



2.दाश्त-ए लूट, ईरान

दाश्त-ए लूट, ईरान
2/5

यह रेगिस्तानी पठार दुनिया का सबसे गर्म पठार है. 2003 से 2009 के बीच यहां का अधिकतम तापमान 70.7 डिग्री दर्ज किया गया था.  



3.डेथ वैली, कैलिफोर्निया

डेथ वैली, कैलिफोर्निया
3/5

 सबसे गर्म हवा के तापमान का रिकॉर्ड डेथ वैली के नाम है. 1913 की गर्मियों में इस घाटी का तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया थी जो स्पष्ट रूप से जीव-जंतु के लिए खतरा था. 



4.गदामेस, लीबिया

गदामेस, लीबिया
4/5

रेगिस्तान के बीच में स्थित गदामेस यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है जो अपनी प्रतिष्ठित मिट्टी की झोपड़ियों के लिए जाना जाता है. यहां तापमान 55 डिग्री रिकॉर्ड किया जा चुका है. 



5. तिरत जवी, इजराइल

 तिरत जवी, इजराइल
5/5

तिरत जवी के छोटे किबुत्ज का जून 1942 में तापमान 54 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. कम गर्म दिनों में भी यहां का तापमान औसतन 37 डिग्री  रहता है. 



LIVE COVERAGE